×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क में शामिल युवक गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने स्वीकार किया कि उसने आतंकी के कहने पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी. उसने इन स्थानों के वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेजे और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी भी साझा की.

Author
27 Mar 2026
( Updated: 27 Mar 2026
01:17 PM )
श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क में शामिल युवक गिरफ्तार
Advertisement

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था. 

संवेदनशील स्थानों की रेकी और वीडियो भेजने का आरोप

थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाशदीप (19) पुत्र पीरा सिंह, के रूप में हुई है, जो केसरीसिंहपुर का निवासी है और वर्तमान में चक केरा में रह रहा था. आरोपी आकाशदीप लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था. वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार उससे बातचीत कर रहा था.

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आतंकी के निर्देश पर कई संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी की और उनके वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था और उसके एवज में राशि लिया करता था.

मोबाइल से मिले अहम सबूत

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों के कई सबूत मिले हैं. मोबाइल की जांच में पाया गया कि आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी थी. आरोपी आकाशदीप आईडी के जरिए भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच वॉइस चैट और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा था. साथ ही, +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा करने के प्रमाण भी मिले हैं.

एआई से बनाई फर्जी तस्वीरें

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आतंकी शहजाद भट्टी के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. व्हाट्सएप चैट में भी आरोपी की ओर से पाकिस्तान के नंबर पर संपर्क करने और जवाब मिलने के संकेत मिले हैं.

कई राज्यों में की रेकी

Advertisement

पूछताछ के दौरान आकाशदीप ने स्वीकार किया कि उसने आतंकी के कहने पर पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी. उसने इन स्थानों के वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तान भेजे और वहां तक पहुंचने के रास्तों की जानकारी भी साझा की.

विस्फोटक नेटवर्क से जुड़े होने का शक

यह भी पढ़ें

पुलिस को संदेह है कि आरोपी के तार अंबाला में बरामद आरडीएक्स, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री से भी जुड़े हो सकते हैं, जिन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत भेजा गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें