जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी, बोले- राज खोल दिए तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा था कि “हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए.”

Author
15 Sep 2026
( Updated: 15 Sep 2026
03:09 PM )
अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी, बोले- राज खोल दिए तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी
Image Credit: NMF Input
Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले बयान पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार किया है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि यदि उन्होंने गठबंधन के पुराने राज खोले तो अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में खड़ा होने की जगह नहीं मिलेगी. उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है और एनडीए के नेताओं ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

शिवपाल के हाथों से लिया लोहिया ट्रस्ट, सियासत तेज; ओपी राजभर बोले- अखिलेश को चाचा पर भरोसा नहीं

ओमप्रकाश राजभर ने किया जयंत चौधरी का समर्थन 

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जयंत चौधरी ने सही बात कही है, क्योंकि वे उनके घर में जाते-आते रहते थे और पूरे घर का हाल जानते हैं.

अनिल राजभर ने भी साधा अखिलेश यादव पर निशाना 

वहीं मंत्री अनिल राजभर ने भी अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में, राजनीति में जयंत चौधरी का परिवार बहुत बड़ा है और पूरा देश उसका सम्मान करता है. जिस तरह से समाजवादी पार्टी के मुखिया ने चौधरी के परिवार को अपमानित करने का काम किया है. वह सही नहीं है. अनिल राजभर ने कहा कि जयंत चौधरी साहब तो बहुत भले इंसान हैं, कोई कठोर बात उन्होंने नहीं कही, लेकिन आप 2027 के चुनाव में देखिएगा, इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा.

Advertisement

मंत्री नरेंद्र कश्यप का फूटा अखिलेश यादव पर गुस्सा 

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी जयंत चौधरी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी एक केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता हैं. उनके पिता केंद्रीय मंत्री रहे और उनके दादा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री भी रहे. जिस पार्टी ने देश को प्रधानमंत्री दिया, उसे 'चवन्नी' शब्द से संबोधित करने पर स्वाभाविक रूप से गुस्सा और आक्रोश तो होगा ही.

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल से छीनी लोहिया ट्रस्ट की कमान, अब खुद बने अध्यक्ष

कश्यप ने कहा कि शायद जयंत चौधरी के पास कुछ ऐसे पुराने अनुभव हैं जो समाजवादी पार्टी के लिए खतरा बन सकते हैं. अब वह क्या है, इसका जवाब तो वे खुद ही देंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा था कि “हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए.”

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें