×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ghaziabad Encounter: पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी साजिद घायल हालत में गिरफ्तार

सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था. इनमें एक टीम इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में बनाई गई थी. इस टीम को आरोपी साजिद के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है.

Author
12 Jun 2025
( Updated: 09 Dec 2025
08:38 AM )
Ghaziabad Encounter: पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी साजिद घायल हालत में गिरफ्तार
Advertisement

गाजियाबाद में सिपाही सौरभ की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.गाजियाबाद पुलिस को सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी साजिद के बारे में जानकारी मिली थी.इसके बाद मसूरी थाना क्षेत्र इलाके में आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई.इस मुठभेड़ के दौरान साजिद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया.आरोपी साजिश के पास से अवैध हथियार, खोखा और जिंदा कारतूस के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई.

गाजियाबाद सौरभ हत्याकांड में एक और गिरफ़्तारी

पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि आरोपी साजिद डासना की ओर से नाहल गांव की तरफ आने वाला है.मुखबिर की सूचना पर थाना वेव सिटी पुलिस ने गाजीपुर रास्ते पर चेकिंग शुरू की.इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक को तेजी से कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया.रास्ता खराब होने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई. पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी साजिद ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग के बीच आरोपी साजिद के बाएं पैर में गोली लगी.

Advertisement

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी, प्रियाश्री पाल ने कहा कि रात करीब 12.20 पर मसूरी थाना क्षेत्र इलाके में मुठभेड़ हुई.उन्होंने कहा कि सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था.इनमें एक टीम इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में बनाई गई थी. इस टीम को आरोपी साजिद के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है.मुठभेड़ में घायल होने की वजह से उसे सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी का चचेरा भाई है साजिद

Advertisement

एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि साजिद नाहल गांव का रहने वाला है और सौरभ हत्याकांड के प्रमुख आरोपियों में शामिल है.साजिद सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी कादिर का चचेरा भाई है.उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें