नहीं रहीं लोकगायिका तीजन बाई, दुनियाभर में पंडवानी को दिलाई पहचान, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताई शोक संवेदना
छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा पंडवानी गायन की बुलंद आवाज थम गई. मशहूर लोकगायिका तीजन बाई का 70 वर्ष की उम्र में रायपुर में निधन हो गया. पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है.
Follow Us:
भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का 5 जुलाई 2026 को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक वो कुछ समय से अस्वस्थ थीं. उन्होंने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. उनके निधन से लोककला और भारतीय सांस्कृतिक जगत को बहुत बड़ा झटका लगा है.
कौन थीं तीजन बाई?
तीजन बाई जिनका जन्म 1956 में गानियारी गांव में हुआ, वह छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायन की बुलंद आवाज थीं. तीजन बाई अपने पंडवानी गीतों के लिए प्रसिद्ध थी. उन्हें कई प्रमुख सम्मान प्राप्त थे जैसे: कि 1988 में मिला Padma Shri, 2003 में दिया गया Padma Bhushan, 2019 में मिला Padma Vibhushan, Sangeet Natak Akademi Award शामिल हैं. इसके अलावा उन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भी सम्मान प्राप्त हुए. उन्होंने पंडवानी को गांवों से निकालकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया. कई देशों में भारतीय लोकसंस्कृति का प्रतिनिधित्व किया. महिलाओं के लिए लोककला के क्षेत्र में कई नई राह बनाई. अपनी दमदार आवाज, अभिनय और मंच प्रस्तुति के कारण विश्वभर में पहचान बनाई. रिपोर्ट के मुताबिक तीजन बाई बहुत लंबे समय से बीमार चल रही थीं, उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली.
तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई. उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.
सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2026Advertisement
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए क्या कहा?
खबर के मुताबिक रक्षा मंत्री ने भी पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, "लोक कलाओं के क्षेत्र में अपनी गायकी से अमिट छाप छोड़ने वाली लोकप्रिय पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है. छत्तीसगढ़ की कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनका जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति."
यह भी पढ़ें
लोक कलाओं के क्षेत्र में अपनी गायकी से अमिट छाप छोड़ने वाली लोकप्रिय पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। छत्तीसगढ़ की कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका जाना कला और संगीत जगत के लिए…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 5, 2026