जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, महिला समेत दो लोग घायल

वाराणसी से मुंबई जाने वाली फ्लाइट के एक यात्री के पास पिस्टल थी. उसी से गोली चली जो दो लोगों को लग गई. इस गंभीर मामले के बाद प्रशासन हरकत में आ गया.

Author
16 Aug 2026
( Updated: 16 Aug 2026
01:12 PM )
वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, महिला समेत दो लोग घायल
Image Source- IANS/Representative Image
Advertisement

Firing At Varanasi Airport: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, मुंबई जाने वाला आजमगढ़ के एक यात्री के पास पिस्टल और मैगजीन थी. जांच के दौरान गोली चली जो दो लोगों को जा लगी. 

यह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आज, यानी 16 अगस्त रविवार को सुबह लगभग 09:30 बजे, मुंबई जाने वाली फ़्लाइट IX-1810 में अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने फ़्लाइट में हथियार होने की बात कही.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा राय के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX1810 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे उन्होंने विमान यात्रा के लिए घोषित किया था. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, टर्मिनल भवन में सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के सामान में रखी पिस्टल को जांच के लिए निकाला गया. हथियार की जांच और उसमें मौजूद कारतूसों की गिनती की जा रही थी. इसी दौरान अचानक पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया. गोली की चपेट में आकर सुरक्षा जांच कर रही महिला कर्मचारी और वहां मौजूद एक अन्य सुरक्षा सहायक घायल हो गए.  

यह भी पढ़ें- मेरठ में डिलीवरी बॉय को कैद कर पीटने वाला बैंक मैनेजर अरेस्ट, 5 मिनट की देरी पर भड़का, अब लोगों ने ही सिखाया सबक

यह भी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि घायल महिला कर्मचारी के दोनों पैरों की जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरे कर्मचारी के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई है. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा-फूलपुर और संबंधित थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. यह भी जांच की जा रही है कि सुरक्षा जांच के दौरान हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और निर्धारित प्रक्रिया के तहत हथियार की जांच करते समय कोई चूक हुई या नहीं. घटना के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. यात्री से पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने हथियार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि शख्स आखिर एयरपोर्ट पर पिस्टल लेकर कैसे गया? 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें