जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज हुई FIR, शुद्धिकरण यज्ञ को बताया था दलित विरोधी; जानें पूरा मामला

हल्द्वानी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई 'शुद्धिकरण यज्ञ' पर राहुल की टिप्पणी को लेकर हुई है. राहुल पर SC वर्ग की भावनाएं आहत करने का आरोप है.

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज हुई FIR, शुद्धिकरण यज्ञ को बताया था दलित विरोधी; जानें पूरा मामला
Image Source: IANS
Advertisement

देश की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी किसी ना किसी मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच अब राहुल गांधी क़ानूनी पचड़ों में पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है. यह कार्रवाई अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत के आधार पर की गई है. शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा FIR में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) भी लगाई गई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है. यह पूरा विवाद हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण यज्ञ' से जुड़ा है. राहुल गांधी ने इस आयोजन पर सवाल उठाते हुए इसे दलित विरोधी बताया था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी की इसी टिप्पणी से अनुसूचित वर्ग की भावनाएं आहत हुईं.

यह भी पढ़े: 'माफी नहीं मांगी तो...', राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे शंकराचार्य? मनुस्मृति विवाद पर दी कड़ी चेतावनी

8 अगस्त की रैली के बाद बढ़ा विवाद

Advertisement

दरअसल, 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस की एक रैली हुई थी. इसके बाद एक हिंदूवादी संगठन की ओर से रामलीला मैदान में 'शुद्धिकरण यज्ञ' आयोजित किया गया. आयोजकों का दावा था कि रैली के बाद मैदान में गंदगी और कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगाए जाने के विरोध में यह आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस ने इस शुद्धिकरण कार्यक्रम का विरोध किया था. पार्टी की ओर से इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दलित पहचान से जोड़कर देखा गया. इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई.

यह भी पढ़े: सीएम धामी ने खटीमा में की जनसुनवाई, बोले-जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि विवाद बढ़ने के बाद राहुल गांधी ने भी 'शुद्धिकरण यज्ञ' को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इसे दलित विरोधी बताते हुए सवाल उठाए थे. अब शिकायतकर्ता अमित कुमार ने इसी टिप्पणी को आधार बनाकर पुलिस में तहरीर दी है. शिकायत में राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें