Falta Re-Polling: बंगाल के फाल्टा में मतदान जारी, बूथ के बाहर लगी मतदाताओं की लाइन
Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है. यहां के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा और नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.
Follow Us:
Falta Re-Polling: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया है. यहां के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा और नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे.
क्यों हो रहा दोबारा मतदान
हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को फाल्टा सीट पर मतदान हुआ था. उस दिन कथित रूप से कई चुनावी धांधली की शिकायतें आई थीं. आरोप था कि कई पोलिंग बूथ पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम और उनके चुनाव चिह्न वाले ईवीएम बटन कथित रूप से सफेद टेप से ढके हुए थे. इन शिकायतों की जांच के बाद चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पूरे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान का आदेश दिया.
Falta, West Bengal: Re-polling for the Falta Assembly constituency began at 7:00 AM on Wednesday, with long queues of voters seen at polling stations since early morning. Voting is being conducted across 285 booths. pic.twitter.com/x0UHc1VqU0
— IANS (@ians_india) May 21, 2026
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को घोषणा कर दी थी कि इस बार वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने फाल्टा के लिए विकास पैकेज की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारी पर अपना भरोसा जताया. हालांकि, चुनाव आयोग ने साफ किया कि दोबारा मतदान में उनका नाम तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में ही रहेगा और ईवीएम पर भी उनका नाम इसी रूप में दिखाई देगा.
मतदान की तैयारियां और सुरक्षा
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने बताया कि मतदान कर्मियों की तैनाती पूरी तरह से की जा चुकी है और हर केंद्र पर निगरानी का प्रबंध किया गया है. मतदान की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 35 कंपनियों की तैनाती की गई है. यह संख्या किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी बड़ी मानी जाती है, ताकि मतदान पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें.
यह भी पढ़ें
INPUT- IANS