×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महाराष्ट्र में रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा, सीएम फडणवीस से मिले मैग्नम के CEO

सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार हर उस समझौते को पूरी गंभीरता से लागू करने का काम कर रही है, जो महाराष्ट्र के विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने से जुड़ा है.

Author
29 May 2026
( Updated: 29 May 2026
11:49 AM )
महाराष्ट्र में रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा, सीएम फडणवीस से मिले मैग्नम के CEO
Image Credits: X/@Dev_Fadnavis
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीईओ पीटर टेर कुल्वे से मुलाकात की. इस दौरान महाराष्ट्र में निवेश, कारोबार विस्तार और भविष्य के सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई.  

सीएम फडणवीस ने की मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीईओ से मुलाकात

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और महत्वपूर्ण रही.

Advertisement

भारत में कंपनी के विस्तार की योजनाओं पर हुई चर्चा 

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि चर्चा का मुख्य केंद्र मुंबई में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के मिडिल ईस्ट, तुर्की और साउथ एशिया ऑपरेशंस के मुख्यालय की स्थापना रहा. इसके अलावा भारत में कंपनी के विस्तार की योजनाओं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के विकास और अन्य संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर भी विस्तार से बातचीत हुई.

मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीईओ से की मुलाकात पर क्या बोले सीएम फडणवीस 

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल महाराष्ट्र सरकार और मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के बीच वर्ष 2025 में हुए एमओयू के बाद आगे बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार उद्योगों और निवेशकों के लिए बेहतर और व्यवसाय अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Advertisement

सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार हर उस समझौते को पूरी गंभीरता से लागू करने का काम कर रही है, जो महाराष्ट्र के विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने से जुड़ा है.

इस बैठक में मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के मिडिल ईस्ट, तुर्की और साउथ एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष टोलॉय तानरिदागली, क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत प्रेमराजका और मैग्नम आइसक्रीम कंपनी के सीएफओ अभिजीत भट्टाचार्य भी मौजूद रहे.

बता दें कि मैग्नम आइसक्रीम कंपनी नीदरलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी है और दुनिया की सबसे बड़ी आइसक्रीम निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी का मुख्यालय एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में स्थित है. यह पहले यूनिलीवर का हिस्सा थी, लेकिन बाद में इसे अलग कर एक स्वतंत्र सार्वजनिक कंपनी बनाया गया.

मैग्नम आइसक्रीम कंपनी 80 से अधिक देशों में अपना कारोबार संचालित करती है और उसका वैश्विक कोल्ड चेन नेटवर्क काफी बड़ा माना जाता है.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें