×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'बंगाल का मिजाज देखने सिलीगुड़ी आइए...', PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, बोले- लोगों के दिल-दिमाग में बीजेपी

सिलीगुड़ी रैली के बाद पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां आइए, जहां लोगों के दिल-दिमाग में सिर्फ बीजेपी है.

'बंगाल का मिजाज देखने सिलीगुड़ी आइए...', PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, बोले- लोगों के दिल-दिमाग में बीजेपी
Videograb / @narendramodi
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी तपिश आसमान छू रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो शेयर किया. इसमें वे हेलीपैड के पास खड़े होकर समर्थकों की भीड़ की वीडियोग्राफी कर रहे थे. तस्वीरों में भारी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए हेलीपैड के पास पहुंचे थे. पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए, यहां सिलीगुड़ी आइए। लोगों के दिलों-दिमाग में सिर्फ एक ही पार्टी है- भाजपा.'

जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत

इससे पहले, उन्होंने सिलीगुड़ी की जनता से कहा, 'आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा और सबसे बड़ी प्रेरणा है. जब 140 करोड़ देशवासी, बंगाल का हर एक नागरिक मुझे इतना प्यार दे रहा है, इतना आशीर्वाद दे रहा है, तो मैं भी आपसे वादा करता हूं कि मैं भी आपके लिए अपने आप को हर पल खपा दूंगा. जियूंगा, तो आपके लिए जियूंगा, जूझता रहूंगा, तो आपके लिए जूझता रहूंगा.'

Advertisement

भीड़ को लेकर टीएमसी पर निशाना

सिलीगुड़ी की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे पक्का विश्वास है कि आज का ये दृश्य भी टीएमसी की नींद उड़ाने वाला है. सिलीगुड़ी की ये रैली टीएमसी के महाजंगलराज की दीवार गिराने वाली है. बंगाल की जनता टीएमसी सरकार से पल-पल और पाई-पाई का हिसाब मांग रही है.' ममता बनर्जी की पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'टीएमसी वालों कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और 15 साल का पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा.'

15 साल के शासन पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, "'टीएमसी सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है. 15 साल में बर्बादी आपने देखी है. मैं यहां काफी नौजवानों को देख रहा हूं. इनमें से अधिकांश साथी 15 साल पहले शायद पहली कक्षा में पढ़ते होंगे और इस चुनाव में आप बंगाल का भविष्य तय करने जा रहे हैं, आप वोट करने जा रहे हैं. ये किसी के भी काम और करतूतों के मूल्यांकन का बहुत बड़ा समय होता है. लेकिन टीएमसी ने काम नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ काले कारनामे ही किए हैं.'

Advertisement

नॉर्थ बंगाल के विकास और सुरक्षा का मुद्दा

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, "सिलीगुड़ी नार्थ बंगाल का गेटवे है. लेकिन टीएमसी ने नार्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को जान-बूझकर पीछे रखा. आपको कनेक्टिविटी हो, इंडस्ट्री हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली. केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, वो भी ये सिंडिकेट वाले ही हजम कर गए। हमारा सिलीगुड़ी भारत की सुरक्षा का भी प्रमुख द्वार है. सिलीगुड़ी कॉरिडोर सिर्फ शब्द नहीं है, मां भारती की भुजा है. लेकिन, जनता को याद रखना होगा कि टीएमसी ने तुष्टिकरण के लिए, वोटबैंक को खुश करने के लिए क्या किया था.'

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें