×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बांदा में CM योगी ने दी बड़ी सौगात, लाभार्थियों को चेक और आवास की चाबी वितरित की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में जनसभा के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र प्रदान किए.

Author
09 Jul 2026
( Updated: 09 Jul 2026
05:01 PM )
बांदा में CM योगी ने दी बड़ी सौगात, लाभार्थियों को चेक और आवास की चाबी वितरित की
Image Credits: UP Information Department
Advertisement

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा. इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया. मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी. उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की. बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी. स्थानीय प्रशासन की तरफ से सीएम को शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट किया गया.

योगी सरकार में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की नई पहल, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच हुआ MoU 

सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान...

Advertisement

यह भी पढ़ें

1- पुष्पा देवी- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र 
2- पूजा- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र
3- रश्मि अग्रवाल- सहायक अध्यापिका- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 
4- अजीत सिंह- सहायक अध्यापक- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 
5- मंजू देवी व भारती सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ से अधिक का चेक 
6- सरोज देवी- ई रिक्शा की चाबी 
7- सुमत देवी- सिलाई मशीन 
8- अनिल कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक 
9- मूरतध्वज- ट्रैक्टर की चाबी 
10- मुलायम- आयुष्मान कार्ड 
10- अरविंद कुमार- आयुष्मान कार्ड 
11- गेनिया- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक 
12- अभिषेक सोनी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 का चेक 
13- अंशु- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र 
14- रमेश प्रजापति- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी
15- रामरतन- मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक प्रमाण पत्र 
16- वंदना गुप्ता- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्र 
17- शोभाराम कश्यप- पक्षी बचाओ कार्य के लिए आपदा विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें