×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झांसी दौरे पर पहुंचे CM योगी, सर्किट हाउस में 5 सुइट और 10 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ

झांसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में 5 वीवीआईपी सुइट और 10 बेड की डॉरमेट्री का उद्घाटन किया. यह सुविधा अतिथियों और कर्मचारियों के लिए विकसित की गई है.

झांसी दौरे पर पहुंचे CM योगी, सर्किट हाउस में 5 सुइट और 10 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ
Image Source: X/ @yogiadityanath (File Photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम अपने झांसी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचे. यहां उन्होंने बटन दबाकर 5 नए सुइट और 10 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ किया.जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस में बनाए गए 5 सुइट वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों की सुविधा के लिए तैयार किए गए हैं, जबकि 10 बेड की डॉरमेट्री कर्मचारियों के उपयोग के लिए विकसित की गई है.

शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें

इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह, विधायक रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें