Advertisement

Loading Ad...

ब्राह्मणों के सम्मान पर आई बात तो CM योगी ने लिया तगड़ा एक्शन, ‘घूसखोर पंडित’ की पूरी टीम पर FIR दर्ज

लखनऊ में नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सीरीज पर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का आरोप लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है.

Yogi Adityanath/ Manoj Vajpayee (File Photo)
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई एक अहम खबर ने ओटीटी इंडस्ट्री और सामाजिक विमर्श दोनों में हलचल बढ़ा दी है. नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने जा रही वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर एक विशेष जाति को बदनाम करने के आरोप लगे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मुकदमे के वादी खुद हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह हैं.

ब्राह्मण समाज अपमानित करने का आरोप 

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म या वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ का प्रसारण किया जा रहा है. आरोप है कि इस सीरीज के नाम और कंटेंट के माध्यम से एक विशेष समुदाय ब्राह्मण को चिन्हित कर अपमानित किया गया है. इससे समाज के एक बड़े वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है. ब्राह्मण समाज का कहना है कि इस तरह के नाम से समाज की छवि को ठेस पहुंचती है और यह पूरे समुदाय को गलत नजरिये से पेश करता है.

Loading Ad...

ब्राह्मण समाज में आक्रोश

Loading Ad...

फिल्म के नाम को लेकर ब्राह्मण समाज में खासा आक्रोश है. कई सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने इस वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है. संगठनों का दावा है कि इस तरह की वेब सीरीज से समाज में सौहार्द बिगड़ सकता है. शांति व्यवस्था पर असर पड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलने की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

पुलिस जांच में जुटी 

Loading Ad...

हजरतगंज पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के तहत वेब सीरीज के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और उनकी टीम को नोटिस भेजे जाने की तैयारी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वेब सीरीज का उद्देश्य क्या है और क्या इससे किसी विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस वेब सीरीज का निर्देशन नीरज पांडेय और रीतेश शाह ने किया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूचा और श्रद्धा दास जैसे जाने माने कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से काफी चर्चा और प्रतिक्रियाएं मिलीं. फिलहाल यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन को लेकर एक नई बहस को जन्म दे रहा है. प्रशासन की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है, जबकि समाज के विभिन्न वर्ग इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रहे हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...