×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CM सुवेंदु अधिकारी ने फलता में दोबारा वोटिंग से पहले जहांगीर खान को दी चेतावनी, बोले- 'पुष्पा' की व्यवस्था करने की अब मेरी जिम्मेदारी है

बंगाल के सीएम CM सुवेंदु अधिकारी ने  फलता में दोबारा वोटिंग से पहले TMC के प्रत्याशी और ख़ुद को पुष्पा बताने वाले जहांगीर खान को कड़ी दी चेतावनी है.

CM सुवेंदु अधिकारी ने फलता में दोबारा वोटिंग से पहले जहांगीर खान को दी चेतावनी, बोले- 'पुष्पा' की व्यवस्था करने की अब मेरी जिम्मेदारी है
Image Credits:Video Grab/IANS
Advertisement

बंगाल के सीएम की कुर्सी संभालते ही सुवेंदु अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं, सत्ता में आते ही सुवेंदु अपने पहले जिले दौरे में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर पहुंचे, जो लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है. 

सुवेंदु ने फिल्मी अंदाज़ में कहा कि कहां है पुष्पा?

सुवेंदु अधिकारी ने वहां पहुंचकर सबसे पहले तो प्रशासनिक बैठक की और उसके बाद राजनीतिक कार्यक्रम में डायमंड हार्बर लोकसभा अंतर्गत फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से पहले जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम सुवेंदु ने फिल्मी अंदाज़ में कहा कि कहां है पुष्पा?

फलता में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए सुवेंदु ने ख़ुद को पुष्पा बताकर चर्चा में आने वाले जहांगीर खान के बारे फिल्मी अंदाज़ में पूछा कि पुष्पा कहां है?

Advertisement

सुवेंदु की जहांगीर खान को चेतावनी

सुवेंदु का निशाना विधानसभा चुनाव में ख़ुद को पुष्पा के किरदार से तुलना कर चर्चा में आने वाले तृणमूल प्रत्याशी और विवादित नेता जहांगीर खान की ओर था. सुवेंदु ने जहांगीर खान को एक घोषित कुख्यात अपराधी बताते हुए हुए कड़ी चेतावनी दे दी. सीएम ने कहा, “चुनाव समाप्त होने के बाद तथाकथित पुष्पा की व्यवस्था करने की अब मेरी जिम्मेदारी है. मैं व्यक्तिगत रूप से उसके मामले को देखूंगा. फलता में चुनाव बीतते ही सारे गुंडों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.”

जहांगीर ने पुष्पा के किरदार से की थी ख़ुद की तुलना

Advertisement

बता दें कि हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फलता से तृणमूल प्रत्याशी जहांगीर खान ने ख़ुद की तुलना फिल्म पुष्पा के किरदार से की थी. जहांगीर की ये टिप्पणी उस समय आई थी जब यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, जिन्हें चुनाव आयोग ने बंगाल में निगरानी के लिए नियुक्त किया था, जिनकी तुलना फिल्म सिंघम के पुलिस अधिकारी से की जा रही थी. 

एक वायरल वीडियो में अजय पाल वर्मा जहांगीर खान के परिवार को चेतावनी देते हुए दिखाई दिए थे. वीडियो में वो कहते हुए सुनाई दिए, अगर उसके लोग धमकी देना जारी रखेंगे तो हम ठीक से निपटेंगे, फिर मत रोना.”

इसके जवाब में जहांगीर खान ने कहा था,  “अगर आप सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं. झुकेंगे नहीं.”  दोनों के बीच इस डायलॉगबाजी की काफी चर्चा हुई थी. 

फलता में हुए मतदान को क्यों रद्द किया गया था

Advertisement

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को फलता में हुए चुनाव को बड़े पैमाने पर अव्यवस्था और EVM से छेड़छाड़, साथ ही मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था. 

सुवेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर लगाया आरोप

सीएम  ने इस दौरान दावा किया कि फलता में दोबारा मतदान लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना करेगा.  उन्होंने आरोप लगाया कि भाइपो (ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी) के राजनीति में आने और उनके प्रभाव के बाद ऐसा माहौल बन गया था कि डायमंड हार्बर के लोग पिछले 10 सालों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. 

सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील 

सीएम सुवेंदु ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं. लोगों को मतदान का अधिकार वापस मिलेगा. उन्होंने फलता के मतदाताओं से अपील की कि सिर्फ जीतना नहीं है बल्कि वो बीजेपी प्रत्याशी को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाएं. 

Advertisement

फलता से किया विशेष विकास पैकैज देने का वादा 

सीएम सुवेंदु ने भरोसा जताते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो वादा किया है वह तो पूरा होगा ही. मुख्यमंत्री ने फलता के लिए अलग से एक विशेष विकास पैकैज देने का वादा किया.

‘हमारे कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार किए हैं, उन्हें नहीं भूला हूं’

Advertisement

यह भी पढ़ें

सीएम ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार किए हैं, उन्हें नहीं भूला हूं. सबका हिसाब होगा. पुलिस को पूर्व में हुए राजनीतिक अपराधों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा गया है.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें