जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अचानक नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड का निरीक्षण करने पहुंचे CM धामी, निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की तारीफ की

प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली. मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों, अभियंताओं और कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की.

Author
10 Aug 2026
( Updated: 10 Aug 2026
07:24 PM )
अचानक नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड का निरीक्षण करने पहुंचे CM धामी, निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की तारीफ की
Image Credit: IANS
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. 

मुख्यमंत्री ने पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की.

नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूरा किया गया.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों की तारीफ की

पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली. मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों, अभियंताओं और कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की.

'हर घर तिरंगा' यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

बता दें कि एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देहरादून में आयोजित 'हर घर तिरंगा' यात्रा में हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में देहरादून और इसके आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है. ये इस बात का प्रमाण है कि देश की आन-बान-शान के लिए देवभूमि उत्तराखंड के लोग कभी पीछे नहीं हटे हैं.

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं है. यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ एक विशिष्ट यात्रा है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र के गौरव के उत्सव की यात्रा है. सीएम धामी ने कहा कि यह जनसैलाब और सभी के हाथों लहराता हुआ हमारा राष्ट्रीय ध्वज इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि के कण-कण में रची और बसी है. यह हर एक के सीने में विद्धमान है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "यह तिरंगा 140 करोड़ भारतीयों की आन-बान-शान और स्वाभिमान का प्रतीक है. इसके केसरिया रंग में हमारे वीरों का साहस और त्याग है. इसके सफेद रंग में शांति और सत्य का संदेश है. हर रंग में हमारी समृद्धि और विकास की आशा है तो इसका अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. जब तिरंगा आकाश में लहराता है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें