जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

त्योहारों में नहीं कटेगी बिजली... UP में योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान, हर 2 घंटे में होगी निगरानी

यूपी में बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार सख्त, प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने तय शेड्यूल के अनुसार सप्लाई और फीडर वाइज मॉनिटरिंग के निर्देश दिए. साथ ही कोयले की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर जोर दिया.

त्योहारों में नहीं कटेगी बिजली... UP में योगी सरकार ने तैयार किया खास प्लान, हर 2 घंटे में होगी निगरानी
Image Source: UPPRD
Advertisement

उत्तर प्रदेश योगी सरकार प्रदेश में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की. उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए. रणवीर प्रसाद ने कहा कि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जहां से भी विद्युत की व्यवस्था संभव हो, वहां से आवश्यक इंतजाम किए जाएं. उन्होंने भविष्य में कोयले की कमी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की बेहतर योजना तैयार करने पर जोर दिया.

फीडर वाइज मॉनिटरिंग और लाइन लॉस पर सख्ती

प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि आपूर्ति की फीडर वाइज मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही विद्युत वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना के साथ परिणाम देने के निर्देश दिए. उन्होंने नगरीय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फीडर मीटरों के आंकड़ों तथा वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मानकों की जानकारी ली. अध्यक्ष ने कहा कि फीडर स्तर के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण करते हुए जहां भी कमियां सामने आएं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें. अधिक लाइन हानि वाले फीडरों एवं क्षेत्रों में फीडरवार कार्य योजना बनाकर नियमित कार्रवाई की जाए.

Advertisement

यह भी पढ़े: पारदर्शी प्रक्रिया, लीक प्रूफ परीक्षा, भेदभाव रहित रोजगार...नियुक्ति पत्र पाते ही खिलखिलाए अभ्यर्थियों के चेहरे, CM योगी को कहा थैंक्यू!

त्योहारों से पहले बनेगी बिजली आपूर्ति की योजना

अध्यक्ष ने प्रदेश के वितरण निगम के कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अभी से प्रभावी योजना बना ली जाए, जिसे उस दौरान सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि डिस्कॉम स्तर पर सभी प्रबन्ध निदेशक विद्युत आपूर्ति की समीक्षा प्रतिदिन करें। उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट लखनऊ भेजें. जिसमें जिलेवार फीडर की जानकारी होगी. ब्रेकडाउन के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी. इसी तरह रोस्टिंग की जानकारी भी फीडर वाइज रहेगी.

Advertisement

हर दो घंटे में मांगी जाएगी फीडरवाइज रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि डिस्कॉम स्तर पर कंट्रोल रूम में हर दो घंटे की फीडरवाइज रिपोर्ट मंगाई जाए. जिसमें कभी भी किसी फीडर की जानकारी मांगी जाए. शक्ति भवन में सम्पन्न इस बैठक में उन्होंने विद्युत आपूर्ति, व्यवस्थागत ढ़ाचे का सुदृढ़ीकरण, बिल वितरण, बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियन्त्रण तथा विद्युत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने आदि मुद्दों पर समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए. अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि इंडीपेन्डेन्ट फीडर के उपभोक्ताओं से विद्युत निगमों के वरिष्ठ अधिकारी सम्पर्क कर विद्युत आपूर्ति का फीड बैक लेते रहें और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़े: UP में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट, CM योगी के निर्देश पर 75 जिलों की पुलिस होगी अपग्रेड

बिजनेस प्लान के काम समय पर पूरे करने के निर्देश

Advertisement

अध्यक्ष ने बिजनेस प्लान के कार्यों को समय से पूर्ण कराने हेतु सख्त निर्देश दिये. अध्यक्ष ने कहाकि बिजनेस प्लान में लखनऊ सहित प्रदेश के ऐसे स्थानों के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाय, जहां विद्युत आपूर्ति को लेकर बार-बार समस्या आ रही है.  शक्ति भवन में हुई आपूर्ति संबंधी इस समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक नितीश कुमार सहित उत्पादन निगम एवं एस.एल.डी.सी. के अधिकारी तथा कारपोरेशन के निदेशक आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर विशेष जोर दिया जा रहा है. फीडर स्तर की निगरानी और नियमित समीक्षा के जरिए व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें