Bengal Election 2026: ‘भय Vs भरोसा…’ ममता सरकार पर अमित शाह का सीधा वार, ‘दीदी’ के खिलाफ ‘चार्जशीट’ कार्ड
कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह ने TMC सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की. उन्होंने इसे BJP नहीं बल्कि जनता की चार्जशीट करार देते हुए ममता सरकार पर जोरदार निशाना साधा.
Follow Us:
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा हाई हो गया है. इस बार BJP फुल कॉन्फिडेंस के साथ बंगाल के समर में उतरी है. मिशन मोड़ को बढ़ाते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने CM ममता बनर्जी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया.
अमित शाह ने इस आरोप पत्र को ममता सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ करार दिया. उन्होंने कहा, ममता दीदी के राज में पश्चिम बंगाल अराजकता का शिकार है. अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सुरक्षा को देश की सुरक्षा से जोड़ा.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, "... In this chargesheet, we have thoroughly highlighted the problem of infiltrators. It is not only a matter of concern for the country's security, but they also encroach upon the wages of our poor labourers... I… pic.twitter.com/XojU3bQ1Xe
— ANI (@ANI) March 28, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, इस आरोपपत्र में हमने घुसपैठियों की समस्या को पूरी तरह से उजागर किया है. यह न केवल देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि ये घुसपैठिए हमारे गरीब मजदूरों की मजदूरी पर भी अतिक्रमण करते हैं. मैं ममता बनर्जी से पूछना चाहता हूं, आज इतने सारे घुसपैठिए आए हैं, क्या आपकी सरकार सो रही है? आपके (ममता बनर्जी) पास बहुत कम समय है.
बंगाल में BJP की सरकार बनने का दावा
अमित शाह ने दावा किया कि 6 मई को BJP की सरकार बनेगी. इसके 45 दिन बाद बंगाल में BJP सरकार बाड़बंदी से संबंधित सभी सहायता प्रदान करेगी, और घुसपैठ को रोकेगी.
‘विक्टिम कार्ड खेलती हैं ममता बनर्जी’
अमित शाह ने कहा, ममता बनर्जी हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं. उन्होंने कहा, ‘कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं, लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं.’ कोलकाता में शाह ने घुसपैठ, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे को हथियार बनाते हुए ममता सरकार पर वार किया. उन्होंने कहा, विकास के अभाव में बंगाल उद्योग का कब्रगाह बन चुका है.
बंगाल में कब और कितने चरणों में होंगे चुनाव?
यह भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 23 और दूसरा चरण के मतदान 29 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई 2026 को होगी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें