Advertisement
मेरठ में डिलीवरी बॉय को कैद कर पीटने वाला बैंक मैनेजर अरेस्ट, 5 मिनट की देरी पर भड़का, अब लोगों ने ही सिखाया सबक
डिलीवरी बॉय अमित ने यह भी आरोप लगाए कि बैंक मैनेजर यमन कंसल ने उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी. वहीं, बैंक मैनेजर की इस हरकत के बाद सोसायटी वालों ने भी उसके खिलाफ विरोध जताया.
Advertisement
मेरठ के भावनपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की पिटाई मामले में पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है. डिलीवरी बॉय 5 मिनट की देरी से पहुंचा था इसी में कस्टमर यमन कंसल का पारा हाई हो गया और उसने लात घूंसों से पिटाई कर दी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया.
दरअसल, मेरठ की गंगा हाइट्स सोसायटी में शनिवार को ब्लिंकिट डिलीवरी कर्मचारी अमित फ्लैट नंबर 110 में यूको बैंक के कर्मचारी यमन कंसल को ऑर्डर देने आया था. अमित जब फ्लैट पर पहुंचा तो बाहर ऑर्डर रिसीव करने आया यमन उस पर भड़क गया और उसका फोन छीनकर पिटाई शुरू कर दी.
5 मिनट की देरी नहीं हुई बर्दाश्त
Advertisement
बैंक मैनेजर की हरकत CCTV में कैद हो गई. जिसमें देखा गया कि डिलीवरी कर्मचारी अमित यमन बंसल के घर की डोर बजाता है. दरवाजा खुलता है घर का मालिक यमन बाहर निकलता है. वह बाहर निकलते ही डिलीवरी बॉय पर बरस पड़ा. वह अमित से कहता है, ‘क्या बोल रहा था तू, वेट करो, ये करो वो करो, अपने आप को तू, क्या मानता है. ज्यादा बड़ा नबाव है. उतारू नबावी अभी.’
Advertisement
इसके बाद वह अमित का मोबाइल छीनने लगा, जब उसने विरोध किया तो यमन कंसल उसे पीटने लगा. बैंक मैनेजर की ये हरकत वहां खड़ी उसकी वाइफ देख रही थी उसने पति को रोकने की बजाय घर के अंदर लाने को कहा. आरोप है कि अमित को घर में कैद कर यमन ने उसकी और पिटाई की. जैसे तैस डिलीवरी बॉय अपनी जान बचाकर वहां से निकला और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और वाकए की पूरी जानकारी दी.
यह भी पढ़ें- 500 रुपए की रिश्वत का लगा था बुरा… पहली ही पोस्टिंग में लगे एक करोड़ की घूस के आरोप, कौन हैं IPS राहुल बंसल?
Advertisement
यह भी पढ़ें
डिलीवरी बॉय अमित ने यह भी आरोप लगाए कि बैंक मैनेजर यमन बंसल ने उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी. वहीं, बैंक मैनेजर की इस हरकत के बाद सोसायटी वालों ने भी उसके खिलाफ विरोध जताया. लोगों ने उसे सोसायटी से बाहर करने की मांग की. उनका कहना है कि यमन की हरकत से पूरी सोसायटी का नाम खराब हुआ है. ऐसा इंसान सोसायटी के लिए सही नहीं है.