Advertisement
असम विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने दो और उम्मीदवारों की सूची जारी, हिमंत बिस्वा सरमा को जालुकबारी से टिकट
असम चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 2 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. असम में 9 अप्रैल को विधान सभा चुनाव होने हैं.
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दलगांव विधानसभा सीट से कृष्णा साहा और सिसिबरगांव सीट से जीवन गोगोई को अपना उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार
Advertisement
भाजपा ने पहली लिस्ट में मंत्री रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल किया है. वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग अपनी पुरानी सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी.
Advertisement
मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग, पीजूष हजारिका को जागीरोड (अजा), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रनोज पेगु को धेमाजी (अजजा), बिमल बोरा को तिंगखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.
टीएमसी ने भी जारी की पहली सूची
Advertisement
वहीं, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने असम प्रदेश में शुक्रवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइल किए थे. टीएमसी ने कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट (ए.सी. 4) से उदंगस्री नरजरारी, धुबरी जिले की बिलासीपारा (ए.सी. 10) से मोमिननुर इस्लाम, गोलपारा जिले की जलेस्वर (ए.सी. 12) से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगईगांव जिले की अभयापुरी (ए.सी. 16) से कौशिक रंजन दास और बजाली जिले की बजाली (ए.सी. 26) से कल्याणी कलिता को प्रत्याशी बनाया है.
बता दें कि असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी लगातार चुनाव अभियान तेज करते हुए अपने उम्मीदवरों की घोषणा कर रही हैं.
यह भी पढ़ें