Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अभिजीत दिपके को मिला बड़ा ऑफर, PM मोदी के करीबी मंत्री ने दिया पार्टी में आने का न्योता

केंद्रीय मंत्री और RPI(A) प्रमुख रामदास आठवले ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को एक बार फिर अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की राजनीतिक विचारधारा को मजबूत करने के लिए युवाओं की जरूरत है. हालांकि, दिपके ने अभी तक इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

देश की राजधानी दिल्ली में नीट पेपेर लीक मुद्दे को लेकर जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कर रहे हैं. इसके उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी CJP ने मोर्चा खोल रखा है. इस बीच केंद्र की मोदी सरकार में शामिल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख आठवले का कहना है कि बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने और उनकी राजनीतिक विरासत को मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है. हालांकि, अभिजीत दिपके ने अब तक इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है. 

रामदास आठवले ने क्यों दिया ऑफर?

बीते मंगलवार को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदास आठवले ने अभिजीत दिपके को लेकर अपनी बात रखी. हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, उन्होंने कहा कि दिपके भी आंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े हैं और यदि वह उनकी पार्टी में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा. आठवले के मुताबिक, बाबासाहेब आंबेडकर की राजनीतिक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की जरूरत है. उन्होंने दिपके से भी इसी उद्देश्य के साथ जुड़ने की अपील की है. उनके इस बयान से साफ है कि वह CJP के संस्थापक को अपने राजनीतिक संगठन के साथ लाने के इच्छुक हैं.

Loading Ad...

अगस्त में भी दिया था पार्टी में शामिल होने का न्योता

Loading Ad...

रामदास आठवले इससे पहले भी अभिजीत दिपके को अपनी पार्टी में आने का प्रस्ताव दे चुके हैं. अगस्त में उन्होंने कहा था कि बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए दिपके को RPI(A) से जुड़ना चाहिए. इसके बाद भी वह कई मौकों पर इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. हालांकि, आठवले और CJP से जुड़े लोगों के बीच विचारों को लेकर मतभेद भी सामने आते रहे हैं. इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने अभिजीत दिपके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी थी. इससे स्पष्ट है कि पार्टी में शामिल होने के न्योते के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक मतभेद भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़े: आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' की दस्तक, ओडिशा में भी खतरा! प्रशासन अलर्ट, बचाव टीमें तैनात

Loading Ad...

अभिजीत दिपके ने क्या दिया था जवाब?

अगस्त में जब रामदास आठवले ने उन्हें NDA से जुड़ने का प्रस्ताव दिया था, तब अभिजीत दिपके ने सरकार पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि कुछ दिन पहले तक बीजेपी से जुड़े लोग उन्हें एंटी नेशनल बता रहे थे, लेकिन अब उन्हें पार्टी में आने का न्योता दिया जा रहा है. दिपके यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि फिलहाल उनकी कॉकरोच जनता पार्टी का चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है. उनकी टीम अभी एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करना चाहती है, ताकि अपने मुद्दों को उठाया जा सके.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि रामदास आठवले की लगातार अपील के बावजूद अभिजीत दिपके की ओर से सहमति नहीं मिली है. ऐसे में फिलहाल उनके RPI (A) में शामिल होने को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि दिपके इस प्रस्ताव पर आगे क्या रुख अपनाते हैं और उनकी टीम अपनी मौजूदा रणनीति के तहत किस तरह काम करती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...