×
जिस पर देशकरता है भरोसा

9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी, 4 महीने पहले भाई की हार्ट अटैक से गई थी जान

नागौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां स्कूल में 9 साल की दिव्या की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. बच्ची खेलते समय गिर गई थी.

Author
26 Feb 2026
( Updated: 26 Feb 2026
12:37 PM )
9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी, 4 महीने पहले भाई की हार्ट अटैक से गई थी जान
Advertisement

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagaur) में एक 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बच्ची खेलते-खेलते गिर गई और फिर वापस नहीं उठी. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

यह मामला नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल का है. जब 23 फरवरी की सुबह 9 साल की राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या स्कूल के ग्राउंड में खेल रही थी. खेलते समय वह अचानक मुंह के बल गिर गई. वहां मौजूद छात्र और टीचर भाग कर दिव्या के पास पहुंचे और हॉस्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने बताया कि दिव्या को हार्ट अटैक आया था. दिव्या पांचवी क्लास की छात्रा थी. 

भाई की भी हार्ट से गई थी जान 

बताया जा रहा है 4 महीने पहले दिव्या के भाई अभिषेक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. जबकि दिव्या की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं है और परिवार को भी हार्ट से जुड़ी बीमारी नहीं है. दिव्या के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं. परिवार का कहना है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थी. 

Advertisement

यह भी पढ़़ें- स्कूलों में छात्राओं को फ्री पैड देना होगा जरूरी, वरना रद्द हो जाएगी मान्यता, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

शुरुआती जांच में दिव्या की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इससे पहले दिव्या के भाई की 9 सितंबर 2025 को मौत हो गई थी. वह स्कूल में खेलते हुए गिर गया था. अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई थी. दोनों बच्चों की असमय मौत से परिवार सदमे में है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दोनों बच्चों की पांच महीने के अंदर मौत हो गई. 

हार्ट अटैक से मौत के मामले बढ़े

यह भी पढ़ें

इससे पहले जालोर की निजी स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. 16 साल की निरमा को पांच दिनों से निमोनिया था. वह स्कूल आई थी जहां उसकी तबीयत और खराब हो गई. अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई. पिछले कुछ साल में लगातार ऐसे मामले बढ़े हैं. जिनमें किसी ने खेलते समय तो किसी ने एक्सरसाइज करते हुए जान गंवा दी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें