जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हॉस्टल से स्मार्ट क्लास तक…सर्वोदय विद्यालयों को मिली बड़ी सौगात, 15 स्कूलों का होगा कायाकल्प, 1.50 करोड़ रुपए जारी

सर्वोदय विद्यालयों को योगी सरकार ने सुविधाओं की बड़ी सौगात दी है. करीब 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिसके तहत आवासीय स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक और आवासीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेंगी.

Author
19 Sep 2026
( Updated: 19 Sep 2026
06:06 PM )
हॉस्टल से स्मार्ट क्लास तक…सर्वोदय विद्यालयों को मिली बड़ी सौगात, 15 स्कूलों का होगा कायाकल्प, 1.50 करोड़ रुपए जारी
Image Source-UPPRD/ (Representational Image)
Advertisement

योगी सरकार प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय और शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दे रही है. इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं को और मजबूत करने की पहल की गई है. प्रदेश के 15 सर्वोदय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये (150 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है.

इससे बरेली, कौशाम्बी, अयोध्या, ललितपुर, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, इटावा, फर्रूखाबाद, बांदा, चित्रकूट, जालौन और रायबरेली के सर्वोदय विद्यालय लाभान्वित होंगे. सरकार की इस पहल से इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी.

हॉस्टल से स्मार्ट क्लास तक सुविधाएं होंगी मजबूत

स्वीकृत धनराशि से विद्यालयों में हॉस्टल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशालाओं के रख-रखाव व आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे. इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर रहेगा. खेल परिसर के जीर्णोद्धार से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक विकास के लिए भी बेहतर माहौल मिलेगा.

Advertisement

शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर फोकस

योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य केवल विद्यालयों की इमारत और सुविधाओं को बेहतर करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है. आधुनिक संसाधनों से लैस विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीक, प्रयोगात्मक अध्ययन और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होंगे.

ये भी पढ़े: बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर सीट में आया नाटकीय मोड़, ममता के प्रत्याशी का यू-टर्न, ‘नाम वापसी’ के बाद कहा- लड़ूंगा चुनाव

Advertisement

तकनीक और आधुनिक सुविधाओं का बढ़ेगा समन्वय

सरकार की ओर से विद्यालयों में तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाओं का रख-रखाव बेहतर होने से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा. आवासीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगा.

ये भी पढ़े: सरकारी भर्ती पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- साढ़े 9 लाख नियुक्ति-पत्र दिए, अब और होंगी भर्तियां

Advertisement

हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करें विद्यार्थी

यह भी पढ़ें

सरकार का लक्ष्य है कि सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ऐसा वातावरण मिले, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकें. विभाग की ओर से कहा गया है कि लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करना है. आने वाले समय में तकनीक और आधुनिक सुविधाओं का समन्वय और मजबूत किया जाएगा, ताकि सर्वोदय विद्यालयों के छात्र हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें