×
जिस पर देशकरता है भरोसा

समस्तीपुर के रोजगार मेले में 64 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी को किया धन्यवाद

समस्तीपुर के रेलवे स्थित ललित कला भवन में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया. रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रेलवे, पोस्टल, बैंक और बिहार सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए 64 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे.

Author
23 May 2026
( Updated: 23 May 2026
07:17 PM )
समस्तीपुर के रोजगार मेले में 64 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी को किया धन्यवाद
Image Credits: IANS/Video Grab
Advertisement

बिहार के समस्तीपुर में रेलवे के ललित कला भवन में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया. रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रेलवे, पोस्टल, बैंक और बिहार सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए 64 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. 

64 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

पूरे देश में एक साथ 47 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां करीब 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए.

कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में नौकरी पाने वाली एक युवती ने कहा कि उसे ईस्टर्न रेलवे में पोस्टिंग मिली है. उसने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे गांव के लोगों को भी मुझ पर बहुत गर्व है."

Advertisement

समस्तीपुर में रोजगार मेले का आयोजन

वहीं नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक मनीष कुमार ने कहा कि देश की सेवा करने का मौका मिलना उसके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा, "हमें आगे बढ़ने के ऐसे अवसर मिलते रहने चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी की वजह से हम लोगों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की गई है. हम लोग बहुत खुश हैं."

एक अन्य युवक बबलू कुमार ने बताया कि उसका चयन 10वीं बोर्ड के मेरिट के आधार पर हुआ है. हालांकि उसका परिवार पंजाब में रहता है, लेकिन वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. उसने कहा कि यह नौकरी उसके और उसके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी लेकर आई है.

यह भी पढ़ें

रोजगार मेले के दौरान युवाओं और उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें