जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप को मिली 'Y' प्लस सिक्योरिटी, पुलिस बल के साथ 11 कमांडो 24 घंटे रहेंगे सुरक्षा में तैनात

खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से Y प्लस सुरक्षा इसलिए उपलब्ध कराई गई है, क्योंकि हाल ही में कई सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की चिंता जताई थी कि पार्टी से निष्कासित चल रहे और अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव पर कब और किस वक्त हमला हो जाए? यह कहा नहीं जा सकता.

बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप को मिली 'Y' प्लस सिक्योरिटी, पुलिस बल के साथ 11 कमांडो 24 घंटे रहेंगे सुरक्षा में तैनात
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है. ऐसे में अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे. बता दें कि तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं, जो पिता द्वारा पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित चल रहे हैं. बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप ने खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाई है. वह वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है. 

आखिर क्यों मिली तेज प्रताप को Y प्लस सिक्योरिटी? 

खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से Y प्लस सुरक्षा इसलिए उपलब्ध कराई गई है, क्योंकि हाल ही में कई सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की चिंता जताई थी कि पार्टी से निष्कासित चल रहे और अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव पर कब और किस वक्त हमला हो जाए? यह कहा नहीं जा सकता. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण तक कई नेताओं पर अब तक हमले हो चुके हैं. ऐसे में खुद तेज प्रताप ने केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे फिलहाल मंजूरी मिल गई है. 

Y प्लस कैटेगरी में कौन-कौन सी सुविधाएं?

बता दें कि Y प्लस की सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से उपलब्ध कराई जाती है. इसके तहत सुरक्षा में पुलिस बल के अलावा 11 कमांडो तैनात रहते हैं. इनमें 5 कमांडो जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर के आसपास रहते हैं. इसके अलावा 6 में से 2-2 कमांडो तीन शिफ्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं. 

Advertisement

महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में तेज प्रताप 

बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है. वह अपनी खुद की पार्टी JJD से चुनाव लड़ रहे रहे हैं. इस सीट पर तेजस्वी यादव की पार्टी RJD ने तेज प्रताप के खिलाफ मुकेश कुमार रोशन को टिकट दिया है.

तेजस्वी को सीएम चेहरा बनाए जाने पर बोले तेज प्रताप

इससे पहले महागठबंधन द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा था कि 'तेजस्वी छोटे भाई हैं, तो हम केवल आशीर्वाद ही दे सकते हैं. सुदर्शन चक्र तो नहीं चला सकते. मुख्यमंत्री बनाना यह सब जनता के हाथ में है. जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है. अगर जनता चाह लेगी, तो वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे.' 

यह भी पढ़ें

बता दें कि तेज प्रताप लगातार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के तमाम नेताओं पर निशान साध रहे हैं, यही वजह है कि उन्होंने खुद की सुरक्षा पर चिंता जताई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें