Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

छात्र आंदोलन के बीच युवराज सिंह का बड़ा संदेश, बोले - बातचीत से निकलेगा समाधान

CJP Protest: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की.

Image SOurce: Yuvraj/Instagram/ IANS
Loading Ad...

CJP Protest: दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर . प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश की शिक्षा व्यवस्था में कई गंभीर समस्याएं हैं, जिन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की जरूरत है. उनका मानना है कि छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. इसी मांग को लेकर लोग संसद की ओर मार्च करने निकले, लेकिन पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को आगे बढ़ने से रोक दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बाहर से आने वाले लोगों को जंतर-मंतर तक पहुंचने में भी परेशानी हुई. वहीं पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए गए हैं.

युवराज सिंह ने दिया शांति और बातचीत का संदेश

इन घटनाओं के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष को सुरक्षित माहौल में पढ़ने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोगों का अच्छा भविष्य ही एक मजबूत और बेहतर भारत की पहचान है. युवराज ने यह भी कहा कि किसी भी विवाद का सबसे अच्छा रास्ता बातचीत होता है. अगर सभी पक्ष मिलकर शांतिपूर्वक बात करें, तो ऐसा समाधान निकाला जा सकता है जिससे देश और आने वाली पीढ़ियों का भला हो.

Loading Ad...

प्रदर्शन में घायल हुए कई लोग, धरना अब भी जारी

Loading Ad...

रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में करीब 60 प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इसके बावजूद आंदोलन खत्म नहीं हुआ. प्रदर्शनकारी अब भी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और उनका धरना लगातार जारी है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. आंदोलन में शामिल लोगों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी तरह का विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलाव लाना है ताकि आने वाले समय में छात्रों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल सकें.

विपक्षी नेताओं ने भी पहुंचकर जताया समर्थन

Loading Ad...

मंगलवार को कई विपक्षी नेता भी जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारियों की बातें सुनीं और उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और उनकी मांगों पर जल्द फैसला लिया जाएगा.

सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया है. संगठन ने एक सार्वजनिक पत्र जारी कर कहा कि उनका संघर्ष और त्याग देशभर के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बना है. पत्र में कहा गया कि अब उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है, इसलिए उन्हें अपना अनशन खत्म कर देना चाहिए.

Loading Ad...

संगठन ने यह भी साफ किया कि अगर सोनम वांगचुक अपना अनशन समाप्त करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि आंदोलन खत्म हो जाएगा. उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अपनी सभी मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा. प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि सरकार उनसे बातचीत करे और ऐसा रास्ता निकाले जिससे छात्रों का भविष्य बेहतर बन सके और शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जा सकें.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...