×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूएस ओपन 2025: कार्लोस अल्काराज ने सिनर को हराकर रचा इतिहास, बने नंबर 1

यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए यानिक सिनर को मात दे दी है. इसी के साथ उन्होंने अपना छठा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है.

Author
08 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:22 AM )
यूएस ओपन 2025: कार्लोस अल्काराज ने सिनर को हराकर रचा इतिहास, बने नंबर 1
Advertisement

स्पेन के टेनिस सुपरस्टार कार्लोस अल्काराज ने शानदार प्रदर्शन के साथ यूएस ओपन 2025 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ ही उन्होंने जैनिक सिनर को हराकर यूएस ओपन खिताब जीता और विश्व नंबर 1 रैंकिंग भी हासिल की.

अल्काराज ने सिनर को हराकर जीता यूएस ओपन का खिताब

यूएस ओपन फाइनल में अल्काराज ने इटली के सिनर को चार सेटों में 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर अपना दूसरा यूएस ओपन और छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.

नंबर 1 बने कार्लोस अल्काराज

Advertisement

इस जीत के साथ ही अल्काराज ने सिनर की 65 सप्ताह की विश्व नंबर 1 रैंकिंग को छीनकर फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है. दरअसल, अल्काराज ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. अल्काराज ने सिनर पर दबदबा कायम रखते हुए पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया. हालांकि, सिनर ने दूसरे सेट में वापसी की और 6-3 से जीतकर मुकाबला बराबर किया.

अल्काराज ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की और 6-1 से जीत हासिल की. इसके बाद चौथे सेट में 6-4 से जीत हासिल की.

जीत के बाद कार्लोस अल्काराज जश्न में डूबे 

अल्काराज ने पूरे टूर्नामेंट में केवल एक सेट गंवाया, जो इस फाइनल में था. इस जीत के बाद कार्लोस अल्काराज जश्न में डूबे नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुछ लोगों के साथ अपनी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

अल्काराज और सिनर के बीच ये लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था 

Advertisement

2025 में अल्काराज और सिनर के बीच यह लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था. इससे पहले अल्काराज ने फ्रेंच ओपन में सिनर को हराया था, जबकि सिनर ने विंबलडन में जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें

अल्काराज छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले ब्योर्न बोर्ग के बाद दूसरे सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. उनके पास अब फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में दो-दो खिताब हैं, जिसके साथ वह नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और मैट्स विलेंडर के साथ उन चुनिंदा पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने तीनों सतहों (हार्ड कोर्ट, क्ले और घास) पर कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. इस जीत के साथ उन्होंने 5 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि भी हासिल की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें