Advertisement

Loading Ad...

RCB vs GT, IPL 2026: सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी विराट की धुआंधार पारी, गुजरात को हरा बेंगलुरु दूसरे नबंर पर पहुंची

गुजरात के बल्लेबाजों ने शुरुआत में तेज़ी दिखाई. गुजरात ने 12 ओवर में बिना विकेट दिए 128 अंक जोड़े लेकिन बैंगलोर के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए तीन विकेट लिए और गुजरात को 205 रनों पर रोक दिया. वहीं बल्लेबाजों की बात करें तो से सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन की धुरंधर पारी खेली.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

शनिवार बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच IPL का 34 वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में RCB ने गुजरात को 5 विकेट से हरा कर अपनी पांचवीं जीत हासिल की.

गुजरात की पारी में उतार चढ़ाव

गुजरात के बल्लेबाजों ने शुरुआत में तेज़ी दिखाई. गुजरात ने 12 ओवर में बिना विकेट दिए 128 अंक जोड़े लेकिन बैंगलोर के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए तीन विकेट लिए और गुजरात को 205 रनों पर रोक दिया. वहीं बल्लेबाजों की बात करें तो सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन की धुरंधर पारी खेली.

Loading Ad...

बैंगलोर के बल्लेबाजों का दिखा जलवा

Loading Ad...

लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने आत्मविश्वास दिखाते हुए ओपनिंग जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी. विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली वहीं उनका साथ देते हुए देवदत्त ने 27 गेंदों पर 55 रन बनाए. टीम ने बिना दवाब के मैच को अपने नियंत्रण में रखा.

ऑरेंज कैप और पॉइंट्स टेबल में उतार चढ़ाव

Loading Ad...

कोहली की 81 रनों की पारी की वजह से ऑरेंज कैप अब कोहली के नाम है इससे पहले ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के नाम रहा, दोनों के बीच मात्र 5 रनों का फर्क है. इस वजह से ऑरेंज कैप में काफी उतार चढ़ाव है.

टॉप 3 बल्लेबाज, ऑरेंज कैप लिस्ट :

1.विराट कोहली - 328 रन, 7 मैच, 7 इनिंग्स
2.अभिषेक शर्मा - 323 रन,7 मैच, 7 इनिंग्स
3. क्लासेन -320 रन,7 मैच,7 इनिंग्स

Loading Ad...

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

इस मैच में बैंगलोर के गेंदबाजों ने काफी शानदार भूमिका निभाई, सही समय पर विकेट लेकर गुजरात को बड़े स्कोर बनने से रोका. डेथ ओवर्स में बैंगलौर को 2 विकेट मिले, जिससे स्कोर बोर्ड थम सा गया. इस जीत के बाद बैंगलोर ने अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है. बैंगलोर IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर सबसे अधिक मैच जीत कर 10 अंक के साथ IPL 2026 की जीत की तरफ आगे बढ़ रहा है. जबकि गुजरात को अभी अपनी रणनीति पर और काम करने की जरूरत है.

RCB की जीत के बाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

Loading Ad...

1.पंजाब किंग्स - 6 मैच 11 अंक
2.रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु - 7 मैच 10 अंक
3. राजस्थान रॉयल्स - 7 मैच 10 अंक
4.सनराइजर्स हैदराबाद - 7 मैच 08अंक
5.चेन्नई सुपर किंग्स - 7 मैच 06 अंक
6.दिल्ली कैप्टील्स - 6 मैच 06 अंक
7. गुजरात टाइटंस - 7 मैच 06 अंक
8.मुंबई इंडियंस - 7 मैच 04 अंक
9.लखनऊ सुपर जॉइंट्स - 7 मैच 4 अंक
10. कोलकाता नाइट राइडर्स - 7 मैच 3 अंक

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...