Advertisement
कारगिल विजय दिवस का था मौका, सेना के जादुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को मारा ऐसा मुक्का, रावलपिंडी तक पहुंची गूंज
भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तानी बॉक्सर रहमान को 5-0 से धूल चटा दी. उन्होंने रिंग में ऐसा मुक्का मारा कि गूंज इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक सुनाई दी. जादुमणि ने अपनी जीत को कारगिल के वीरों को समर्पित किया.
Advertisement
देश एक तरफ कारगिल विजय दिवस मना रहा था, उधर देश के मुक्काबाजों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में धमाका कर दिया. कारगिल की जंग में पाकिस्तान पर जीत की तरह ही पाकिस्तानी मुक्केबाजों को बॉक्सिंग रिंग में ऐसा मुक्का मारा कि गूंज इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक सुनाई दी. आपको बता दें कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की.
भारतीय मुक्केबाज ने पाकिस्तान को चटाई धूल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. दूसरी ओर, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि ये कारगिल विजय दिवस के खास मौके पर आई है.
Advertisement
इंडोर स्टेडिय में देशभक्ति वाला था माहौल
Advertisement
आपको बता दें कि सेना के जवान मुक्केबाज जादुमणि सिंह के मुकाबले से पहले ही एसईसी सेंटर में माहौल देशभक्ति वाला था. यहां भारतीय दल के समर्थन में नारे लग रहे थे. हर तरफ 'भारत माता की जय' और 'इंडिया-इंडिया' के नारों की गूंज थी. वीडियो में देखा जा सका है कि मुकाबला शुरू होने से पहले ही रोमांच और माहौल भारत के पक्ष में चला गया. इसका फायदा भी जादुमणि सिंह को बखूबी मिला. उनको देखकर कतई ऐसा नहीं लगा कि वो देश से बाहर खेल रहे हों. उन्हों ने होम ग्राउंड की तरह खेलते हुए पाकिस्तानी मुक्केबाज को पूरे मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया और धूल चटा दी.
Big Rivalry. Bigger Statement 👊
A fearless display sees Jadumani Singh defeat Pakistan's Sumama Rehman and book his place in the Quarter-finals. 🌟 #SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026 #GlasgowMeinTiranga #Cheer4Bharat pic.twitter.com/g9ObLZDQTt— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 26, 2026Advertisement
Loading Ad...
कारगिल के वीर सैनिकों को जादुमणि सिंह ने समर्पित की जीत
जादुमणि सिंह ने पाकिस्तानी मुक्केबाज पर अपनी जीत को कारगिल के शूरवीरों को समर्पित किया. उन्हें ये जीत कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) पर मिली, जिससे इस जीत को उनके साथ-साथ पूरे देश के लिए एहिताहिसक बना दिया. उन्होंने इस मौके पर कहा, 'मैं यह जीत करगिल के नायकों को समर्पित करता हूं. मेरा लक्ष्य सभी मुकाबले जीतकर भारत के लिए गोल्ड मेडल लाना है.' उनका यह बयान स्टेडियम में मौजूद भारतीय समर्थकों के उत्साह को बढ़ाने वाला साबित हुआ.
Advertisement
जादुमणि सिंह ने पाकिस्तान के बॉक्सर रहमान को धोया
पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने 'राउंड ऑफ-16' में पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से धोया. जादूमणि ने पहले राउंड को 3-2 से अपने नाम किया. राउंड-2 में जादूमणि को सभी जजों ने 10-10 अंक दिए. इससे पहले, राउंड ऑफ-32 में भारतीय मुक्केबाज ने स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को 5-0 से मात दी थी.
#WATCH | Glasgow Commonwealth Games 2026 | Scotland | On beating Pakistan's Sumama Rehman in men's 55kg boxing Round of 16, India's Jadumani Singh says, "I dedicate my win to the Kargil heroes... I felt great winning against Pakistan. I will perform even better in the… pic.twitter.com/FY8pwlM2bJ
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 26, 2026Advertisement
Loading Ad...
54 किलोग्राम महिला वर्ग में प्रीति शुरू से ही मुकाबले पर पूरी तरह हावी नजर आईं और पहले राउंड में सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया. भारतीय बॉक्सर ने कई सटीक पंच मारे, जिसके कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 2:13 मिनट पर मुकाबला रोकना पड़ा और इस तरह उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की.
जजों के स्कोरकार्ड में उनका दबदबा साफ दिखा; चार जजों ने पहला राउंड 10-9 से उनके पक्ष में दिया, जबकि एक जज ने 10-8 का स्कोर दिया. मुकाबला रोके जाने से पहले मिटेंजे दो बार नॉकडाउन भी हुईं. इस जीत के साथ प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां 28 जुलाई को उनका मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा.
Advertisement
क्लाइड ने भी राउंड ऑफ 16 में घाना की बामफो को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम आठ में जगह बनाई है. क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भारतीय बॉक्सर के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है, क्योंकि इसमें सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा.
भारत ने रविवार शाम तक अपनी झोली में दो और पदक डाले. मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली. चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
इससे पहले, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाया, जिसके बाद क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाने में सफलता हासिल की.