जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, बुमराह बाहर, आकिब नबी को मिला मौका!

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है. चोट के चलते जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज से बाहर हो गए है.

Author
05 Aug 2026
( Updated: 05 Aug 2026
02:12 PM )
IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, बुमराह बाहर, आकिब नबी को मिला मौका!
Image Credit: Facebook/@indiancricketteam
Advertisement

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर टीम इंडिया का वीडियो शेयर किया है.  
 
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में टीम इंडिया पहले भारत से श्रीलंका के लिए रवाना होती हुई नजर आ रही है. वीडियो में कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव समेत बाकी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसके बाद वीडियो में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचते हुए भी दिख रही है, जहां वह एयरपोर्ट से बस में रवाना होती हुई नजर आ रही है. इस यात्रा के दौरान भारतीय खिलाड़ी जमकर मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं. ध्रुव जुरेल फोटोग्राफी करते हुए नजर आ रहे हैं.

15 अगस्त से होगा दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होना है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 23 अगस्त से होनी है, जिसकी मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब का मैदान करेगा. सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जिसका आगाज 7 अगस्त से होना है.

चोट के चलते बुमराह पूरी सीरीज से बाहर

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से न उबर पाने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह के स्थान पर जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. आकिब जम्मू-कश्मीर की ओर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले आकिब के पास इंटरनेशनल स्तर पर अपनी काबिलियत दिखाने का यह सुनहरा मौका होगा.

यह भी पढ़ें

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें