जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा ऐलान, टेस्ट सीरीज में फैंस की स्टेडियम में होगी फ्री एंट्री

भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने दर्शकों के लिए फ्री एंट्री का ऐलान किया है.

Author
07 Aug 2026
( Updated: 07 Aug 2026
06:44 PM )
IND vs SL: श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा ऐलान, टेस्ट सीरीज में फैंस की स्टेडियम में होगी फ्री एंट्री
Image Credit: IANS
Advertisement

श्रीलंका और भारत के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दर्शकों की होगी फ्री एंट्री 

श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाले दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी है. 

Advertisement

बोर्ड की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि श्रीलंका और इंडिया के बीच आने वाली टेस्ट सीरीज में दर्शकों की एंट्री फ्री होगी. इससे क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड-क्लास टेस्ट क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका मिलेगा."

इन गेटों से दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री  

दर्शकों को बिना किसी रुकावट के आने जाने के लिए श्रीलंका क्रिकेट द्वारा दोनों मैदानों पर खास एंट्री पॉइंट तय किया गया है. गॉल मैच देखने आने वाले दर्शकों को गेट नंबर 4 से फ्री एंट्री मिलेगी, जबकि कोलंबो में फैंस गेट 3, 4, 5 और 7 से ग्राउंड में जा सकते हैं.

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, "श्रीलंका क्रिकेट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा क्रिकेटरों, परिवारों और खेल प्रेमियों को इस पहल का फायदा उठाने और श्रीलंका और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का अनुभव करने के लिए दिल से बुलाता है."

WTC के नजरिये से भारत को दोनों टेस्ट जीतने जरूरी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में पांचवें नंबर पर मौजूद भारत को फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए छठे नंबर पर मौजूद श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है.

भारत ने 2017 में श्रीलंका के अपने पिछले टेस्ट दौरे में पूरी तरह से दबदबा बनाया था. तीन मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से जीती थी.  

Advertisement

मौजूदा सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम जहां युवा खिलाड़ियों से भरी है, जबकि श्रीलंकाई टीम में भी युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें