Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Ind vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा

भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। इस मैच में अभिषेक ने 38 गेंदों पर खेली 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी.

Image Credit: Facebook/Indian Cricket Team
Loading Ad...

भारत ने हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है. भारतीय टीम को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य मिला था. अभिषेक शर्मा के विस्फोटक शतक के दम पर टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है.

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत, बुमराह की भी हो सकती है टीम में वापसी

भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया 

Loading Ad...

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा उतरे. बाएं हाथ के दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि पावर प्ले का नया रिकॉर्ड बन गया. 

Loading Ad...

वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर में बनाए118 रन बनाए

वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर के पावर प्ले में 118 रन बनाए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावर प्ले का यह विश्व रिकॉर्ड है. इन 118 रनों में वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन का योगदान दिया. 

Loading Ad...

भारत को पहला झटका 133 के स्कोर पर लगा. वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. 

विराट-रोहित के समर्थन में उतरे सुरेश रैना, बोले- लिख कर रख लीजिए, ये दोनों दिलाएंगे भारत को वर्ल्ड कप विराट-रोहित के समर्थन में उतरे सुरेश रैना, बोले- लिख कर रख लीजिए, ये दोनों दिलाएंगे भारत को वर्ल्ड कप

अभिषेक ने 38 गेंदों पर खेली 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी 

Loading Ad...

अभिषेक शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का चौथा शतक लगाया. अभिषेक ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली. वह 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर 178 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद श्रेयस अय्यर 5 और सैमसन 18 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता. नमन धीर 4 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे. 

यह भी पढ़ें

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज एलन ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली. फिलिप्स ने 17 रन बनाए. मिचेल और जैकब्स ने 48 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी करके कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 198 तक पहुंचाया. मिचेल ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन और जैकब्स ने 23 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...