Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Ind vs NZ: 38 गेंदों में 113 रन, अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, भारत ने सीरीज में बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है.

Image Credit: Facebook/Indian Cricket Team
Loading Ad...

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 113 रन बनाए. 38 गेंदों की पारी में अभिषेक ने 11 छक्के और 9 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 7.1 ओवरों में 133 रन की साझेदारी की. इस पारी के साथ अभिषेक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. 

टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने जड़ा 11वां शतक 

यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का 11वां शतक था. इस लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 22 शतक लगाए. वहीं, बाबर आजम (13) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. क्विंटन डी कॉक (10), विराट कोहली (10) और डेविड वॉर्नर (10) संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर मौजूद हैं.

Loading Ad...

Ind vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा

Loading Ad...

अभिषेक शर्मा पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जिन्होने 5-5 शतक लगाए हैं. करनबीर सिंह, फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 4-4 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर है अभिषेक 

Loading Ad...

फुल-मेंबर टीमों की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक (30 गेंदें बनाम अफगानिस्तान, 2026) पहले ही शीर्ष पायदान पर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध वेलिंगटन में 35 गेंदों में शतक लगाकर इस लिस्ट में अभिषेक संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर भी शामिल हो गए हैं. उनके अलावा, डेविड मिलर (बनाम बांग्लादेश, 2017) और रोहित शर्मा (बनाम श्रीलंका, 2017) 35-35 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं. सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम गाम्बिया, 2024) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाडी है अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. अभिषेक (8 बार) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर हैं. इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी (6 बार), जबकि सूर्यकुमार यादव (5 बार) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

Loading Ad...

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सिर्फ 15 गेंदों अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले अभिषेक 14 गेंदों में न्यूजीलैंड के विरुद्ध गुवाहाटी में यह कारनामा कर चुके हैं. दो फुल-मेंबर टीमों के बीच टी20 मुकाबले के दौरान सबसे तेज 'पचासा' जड़ने के रिकॉर्ड युवराज सिंह (बनाम इंग्लैंड, 2007) के नाम है, जिन्होंने 12 गेंदों में यह कारनामा किया था.

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत, बुमराह की भी हो सकती है टीम में वापसी

इस मुकाबले में अभिषेक ने जड़े 11 छक्के

Loading Ad...

अभिषेक ने इस मुकाबले के दौरान 11 छक्के लगाए. इससे पहले अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में एक ही पारी में 13 छक्के लगा चुके थे. साल 2026 में उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध 11 छक्के जड़ने का कारनामा किया था. भारत के लिए टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन उनसे पीछे हैं, जिन्होंने एक ही टी20 पारी में 10-10 छक्के जड़े.

अभिषेक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं. उनसे आगे ऑस्ट्रिया करनबीर सिंह (5 बार) हैं.

वहीं, पुरुष टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक (7 बार) दूसरे पायदान पर हैं, जबकि क्रिस गेल (18) लिस्ट में शीर्ष पर हैं. वैभव सूर्यवंशी और करनबीर सिंह (5-5 बार) इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेनरी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करते हुए पांच मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...