अपनी शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने पर श्रेयस ने कहा, "लोगों ने कहा था कि मैं अपनी शॉर्ट-बॉल की समस्या कभी ठीक नहीं कर पाऊंगा. इस बात ने मुझे और ज्यादा प्रेरित किया. मैं अच्छा प्रदर्शन करके उन्हें गलत साबित करना चाहता था. इसलिए, मैंने इस पर बहुत मेहनत की.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मैच में आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा.
हैदराबाद ने बेशक मैच जीत लिया था.लेकिन वैभव ने अपनी शानदार बैटिंग से कप्तान कमिंस का दिल जीत लिया वैभव ने 37 गेंदों पर 12 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली
गुजरात के बल्लेबाजों ने शुरुआत में तेज़ी दिखाई. गुजरात ने 12 ओवर में बिना विकेट दिए 128 अंक जोड़े लेकिन बैंगलोर के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए तीन विकेट लिए और गुजरात को 205 रनों पर रोक दिया. वहीं बल्लेबाजों की बात करें तो से सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन की धुरंधर पारी खेली.
साई सुदर्शन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 47 पारियों में हासिल किया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे.
सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक और यादगार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में संजू ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. यह आईपीएल 2026 में उनका दूसरा शतक रहा.
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. उनकी मां प्रेम देवी का निधन हो गया है. सीएसके ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट के जरिए गुरुवार को इस दुखद घटना की जानकारी साझा की और खिलाड़ी के प्रति संवेदना व्यक्त की.
मिचेल स्टार्क के जुड़ने से निश्चित रूप से दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मजबूत होगी और विपक्षी टीमों की मुश्किल बढ़ेगी. डीसी 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है.
धोनी टीम के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं और अभ्यास सत्र में उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया. यह दृश्य फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के लिए काफी उत्साहजनक रहा, क्योंकि आमतौर पर धोनी नेट्स में केवल बल्लेबाजी या हल्की ट्रेनिंग करते नजर आते हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें