जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, विराट कोहली ने बताया अपना पसंदीदा टेस्ट जोड़ीदार

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा. रहाणे के संन्यास पर कोहली सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी.

Author
30 Jul 2026
( Updated: 30 Jul 2026
08:30 PM )
अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, विराट कोहली ने बताया अपना पसंदीदा टेस्ट जोड़ीदार
Image Credit: X/ Virat Kohli
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत की प्रभावशाली टेस्ट टीम के अजिंक्य रहाणे अहम सदस्य रहे थे और टीम के उपकप्तान थे. रहाणे के संन्यास पर कोहली ने प्रतिक्रिया दी है और उन्हें अपना पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार बताया है. 

कोहली ने रहाणे के लिए लिखा भावुक पोस्ट 

विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त. तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया है. तुम्हें अपने सफर पर बहुत गर्व हो सकता है. स्लिप में सबसे सेफ जोड़ी और मेरे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार. हमेशा तुम्हारे अच्छे की कामना. भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे."

Advertisement

बता दें कि अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट की दुनिया में 'जिंक्स' के उपनाम से बुलाया जाता है. 

युवराज ने बताया पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई. इस पीढ़ी के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया. कुछ सबसे बड़े मैचों में सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया. आपने हर मौके पर अच्छा किया और आगे जो भी होगा, उसके लिए आपको गुड लक."

Advertisement

हरभजन ने याद की ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत


हरभजन सिंह ने कहा कि रहाणे एक शांत दिमाग वाले और खेल पर बहुत गर्व करने वाले एक टॉप-क्वालिटी क्रिकेटर रहे. उनकी सबसे बड़ी विरासत हमेशा भारत को ऑस्ट्रेलिया में उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत तक ले जाना रहेगी, साथ ही अनगिनत शानदार पारियां भी. शानदार करियर के लिए बधाई. हैप्पी रिटायरमेंट, जिंक्स. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं."

सूर्यकुमार ने दी दूसरी पारी की शुभकामनाएं

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपके साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर करना सम्मान की बात थी. खेल के प्रति आपकी शांति, हिम्मत और प्रतिबद्धता ने हममें से बहुतों को प्रेरित किया है. आपको और आपके परिवार को इस रोमांचक दूसरी पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि यह नया अध्याय आपके लिए पिछली बार की तरह ही खुशी और सफलता लेकर आए."

Advertisement

सूर्यकुमार यादव और रहाणे लंबे समय तक मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में एक साथ खेले हैं.  

38 साल के रहाणे ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था. वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले. 85 टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 5,077 रन, 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 375 रन बनाए. रहाणे ने अपनी कप्तानी में एक युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज में जीत दिलायी थी.  

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें