खेल
13 Jul, 2026
05:39 PM
INDW vs ENGW: लॉर्ड्स में भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता महिला टेस्ट
मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त थी. इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित की. इस पारी में यास्तिका भाटिया ने 14 चौकों के साथ 113 रन बनाए. वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं. उनके अलावा, स्मृति मंधाना ने 70 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट निकाले.