आयुष और ग्रामीण विकास विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है. ग्रामीण विकास आयुक्त और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर तैनात गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुष का महानिदेशक और राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है.
-
राज्य24 Aug, 202611:24 AMयूपी में देर रात बड़ा फेरबदल: 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडलायुक्त, देखें लिस्ट
-
राज्य21 Aug, 202603:34 PMCM योगी ने जापानी विद्यार्थियों से की मुलाक़ात, बोले-यह केवल छात्रों का नहीं, दो संस्कृतियों और दो परंपराओं का मिलन है
मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को हुआ यह कार्यक्रम अंततः निवेश और आर्थिक साझेदारी से कहीं आगे निकलकर मानवीय रिश्तों का उत्सव बन गया. यहां 13 जापानी विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों से मिले, अपनी भाषा में गीत सुनाया, ओरिगेमी के माध्यम से शांति और मित्रता का संदेश दिया और भारत के अनुभव अपने साथ लेकर लौटने की तैयारी की.
-
ग्राउंड रिपोर्ट20 Aug, 202607:00 PMकॉन्वेंट फेल! यूपी के सरकारी स्कूल में डिजिटल बोर्ड और साइंस लैब देख दंग रह जाएंगे | Ground Reality
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की बदलती तस्वीर को बयां करती जालौन के उच्च प्राथमिक विद्यालय लौना से खास ग्राउंड रिपोर्ट। 'मिशन कायाकल्प' के तहत इस विद्यालय में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड, सोलर पावर प्लांट, 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे, सुसज्जित साइंस लैब और केंट आरओ प्यूरीफायर युक्त हाईजीनिक किचन की व्यवस्था की गई है।
-
राज्य15 Aug, 202610:42 AMसुशासन के लिए जरूरी है सुरक्षित माहौल, अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: CM योगी
सीएम योगी ने फर्रुखाबाद की उस घटना का जिक्र किया, जिसमें 22 बच्चे चारों ओर डिटोनेटर के दायरे में कैद थे. सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस ने अपनी क्षमता और साहस का परिचय देते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अपराधी मुठभेड़ में मारे गए.
-
राज्य14 Aug, 202607:19 PM'1947 में मोदी जैसा PM होता तो नहीं होता लाखों हिंदुओं का कत्लेआम’, CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सीएम ने कहा कि आज भी पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंदर निर्दोष हिंदू मारे-काटे जाते हैं. देश के अंदर कुछ राजनेता वहां की घटना पर कुछ नहीं बोलते, जो यहां की हर घटना में हाय-तौबा करते घूमते हैं. उन्होंने पूछा कि 14 अगस्त 1947 की घटना के लिए किसकी जवाबदेही थी.
-
Advertisement
-
राज्य31 Jul, 202611:30 AMयोगी सरकार ने कुष्ठावस्था पेंशन पर खर्च किए 12.31 करोड़ रुपए
कुष्ठावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य ऐसे दिव्यांगजन एवं कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिनके परिवार की आय उनके भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है.
-
राज्य21 Jul, 202611:29 AMबाढ़-सूखे की दोहरी चुनौती पर सीएम योगी सख्त, तीन दिन में राहत शिविर तैयार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही अधिक वर्षा वाले जिलों में बाढ़ राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी सतर्कता के साथ संचालित की जाएं. राहत आयुक्त कार्यालय का कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहे तथा प्रत्येक घंटे की अद्यतन जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय और संबंधित राहत एजेंसियों को उपलब्ध कराई जाए.
-
राज्य18 Jul, 202610:34 AMगाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस और सपा को केसरिया रंग से चिढ़
सीएम ने कहा कि एनसीआर बता रहा है कि विकास कैसे होता है. पहली रैपिड रेल, 12 लेन का एक्सप्रेसवे चल रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे को जल्द ही मेरठ से हरिद्वार के बीच जोड़ा जाएगा. गाजियाबाद वालों को अब हिंडन में ही वायुसेवा प्राप्त है. ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरलवे का निर्माण हो चुका है.
-
राज्य11 Jul, 202611:46 AMकार्यकाल खत्म होते ही बदली व्यवस्था, जिला पंचायत अध्यक्षों को मिली प्रशासक की जिम्मेदारी
सरकार का यह निर्णय पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव पर लिया गया है. वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी. इसी आधार पर उनका पांच वर्ष का कार्यकाल शनिवार, 11 जुलाई को पूरा हो रहा है.
-
राज्य11 Jul, 202610:44 AMयोगी सरकार बनी पूर्व खिलाड़ियों का सहारा, 223 दिग्गजों को मिली आर्थिक सहायता
यूपी के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ इस योजना का संचालन कर रहा है और पात्र खिलाड़ियों के बैंक खातों में प्रतिमाह सीधे धनराशि हस्तांतरित की जा रही है.