जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ आज भी जारी है. अखल के जंगलों में कल पूरी रात विस्फोट और गोलीबारी जारी रही. भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि यह इस वर्ष का सबसे बड़ा ऑपरेशन हो सकता है. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई है.
-
न्यूज03 Aug, 202511:27 AMजम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकवाद के खिलाफ साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, कुलगाम में 3 आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी
-
न्यूज02 Aug, 202512:37 PM'ऑपरेशन सिंदूर बाबा महादेव को समर्पित', वाराणसी में बोले पीएम मोदी; 2000 करोड़ के प्रोजेक्ट भी किए लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. इस दौरान पीएम ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया है. अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा, मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो पूरा हुआ है.
-
न्यूज02 Aug, 202510:04 AMऑपरेशन महादेव के बाद सुरक्षाबलों का 'ऑपरेशन अखल', 1 आतंकी ढेर, तीन को घेरा...7 दिन में तीसरी मुठभेड़, अब तक 6 को भेजा जहन्नुम
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार शाम से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. इलाके में अभी 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, क्योंकि रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन अखल’ नाम दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी मुठभेड़ है.
-
न्यूज01 Aug, 202510:45 PMPAK आतंकियों के बुरे दिन...लश्कर आतंकी के जनाजे में आया उसका आका, PoK के लोगों ने मारकर भगाया, Indian Army ने भेजा था जहन्नुम
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में ग्रामीणों ने लश्कर-ए- तैयबा के आतंकी रिजवान हनीफ की जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि वह अपने साथी आतंकी हबीब ताहिर के जनाजे में शामिल होने आया था. इसी बीच गांव वालों ने मारे गए आतंकी के परिवार के साथ मिलकर उसका विरोध किया और जमकर लात-घूसे मारे, इसके बाद उसे अपनी जान बचाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा.
-
न्यूज01 Aug, 202510:58 AMऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी को मिला गुलाम नबी आजाद का साथ, बोले- अब ट्रंप का अध्याय बंद, सदन में हो गया स्पष्ट
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भूमिका निभाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाब के बाद अब ट्रंप का अध्याय बंद हो गया है.
-
Advertisement
-
न्यूज31 Jul, 202508:19 PMमहाराष्ट्र में बदले नज़र आ रहे हैं सियासी हालात, बढ़ती बेचैनी के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, क्या बीजेपी करने जा रही ऑपरेशन लोटस पार्ट-2
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की हालिया बंद कमरे की मुलाकात और सदन में दिए गए खुले प्रस्ताव से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इस नजदीकी से सबसे ज्यादा असहज एकनाथ शिंदे नजर आ रहे हैं, जो भाजपा नेतृत्व से संपर्क की कोशिशों में जुटे हैं लेकिन अब तक उन्हें प्रतिक्रिया नहीं मिली. बताया जा रहा है कि फडणवीस शिंदे की लगातार बार्गेनिंग और टकराव भरे रवैये से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि अजित पवार के साथ उनके रिश्ते ज्यादा सहज बने हुए हैं. क्या बीजेपी का ऑपरेशन लोटस पार्ट 2 होने जा रहा है?
-
मनोरंजन31 Jul, 202511:49 AM'सिंदूर तो उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों', जया बच्चन के बयान पर भड़के लोग, बोले- कितनी नीचे गिर गईं
जया बच्चन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर जया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सवाल उठाती दिख रही हैं.
-
न्यूज31 Jul, 202506:45 AM'उन्हें 'महादेव' से भी नफरत होने लगी...', महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - इस हद तक गिर गए हैं...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'अब कांग्रेस को 'महादेव' से भी नफरत होने लगी है. पीएम मोदी ने संसद में ज 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी हुई जो भी जानकारी दी, वह बिल्कुल साफ और तथ्यात्मक थी.'
-
न्यूज30 Jul, 202509:11 AMजम्मू-कश्मीर के पुंछ में गोलियों की गूंज…सेना ने मार गिराए दो आतंकी, एलओसी से सटे जंगलों में चल रहा बड़ा ऑपरेशन
पुंछ के देगवार सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए. सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी, जिसके जवाब में उन्हें ढेर किया गया. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
-
न्यूज30 Jul, 202506:30 AM'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान POK क्यों नहीं लिया वापस? कांग्रेस के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी का सटीक जवाब
मंगलवार को लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान POK वापस लेने को लेकर पूछे जा रहे सवाल का पीएम मोदी ने सटीक जवाब दिया.
-
न्यूज30 Jul, 202512:30 AMपीएम मोदी ने राहुल गांधी को डोकलाम की याद दिलाते हुए जमकर बोला हमला, कहा - चुपके-चुपके किससे ब्रीफिंग ले रहे थे...
'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले पर संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'डोकलाम के दौरान कांग्रेस के एक नेता चुपके-चुपके किससे ब्रीफिंग ले रहे थे.' इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक दिन पहले ही राहुल गांधी पर इसी मुद्दे पर हमला बोला था.
-
न्यूज30 Jul, 202512:06 AM'मां भारती पर हमला हुआ तो प्रचंड प्रहार करना होगा'... संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को फिर से चेताया, कहा - न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी
पीएम मोदी ने लोकसभा सत्र के दौरान कहा कि 'चर्चा इतनी करो कि दुश्मन दहशत से दहल उठे. बस इतना ध्यान रहे कि अगर हमला मां भारती पर हुआ, तो प्रचंड प्रहार करना होगा. हमें भारत के लिए जीना होगा.'
-
न्यूज29 Jul, 202509:11 PM'30 मिनट में ही पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा - आपके पास लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सदन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपके अंदर लड़ने की इच्छा शक्ति नहीं है. आपने सिर्फ 30 मिनट के अंदर पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया.