दिल्ली-NCR में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि पूरा इलाका गैस चैंबर में बदल गया है. बढ़ते प्रदूषण के साथ H3N2 वायरस का कहर डबल खतरा बन गया है. हालिया सर्वे में खुलासा हुआ कि 5% घरों में खांसी, बुखार और सांस की दिक्कत जैसी बीमारियां फैल रही हैं. विशेषज्ञों ने इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बताया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए.
-
न्यूज31 Oct, 202504:40 PMदिल्ली-NCR गैस चैंबर में तब्दील, प्रदूषण और H3N2 वायरस का डबल अटैक, सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
-
क्राइम31 Oct, 202501:12 PMपश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाला: ईडी की कोलकाता समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी, 3 करोड़ रुपये नकद बरामद
जांच में ईडी को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चला कि नगरपालिका भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों ने भ्रष्ट पैसे को कंपनियों और फर्मों के जरिए “बोगस सेवाओं” (फर्जी सेवाओं) के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग किया. यह भी खुलासा हुआ है कि इन्हीं फर्जी कंपनियों के माध्यम से घोटाले की राशि को वैध कारोबार के रूप में दिखाया गया ताकि धन शोधन की गतिविधियों को छिपाया जा सके.
-
खेल31 Oct, 202511:43 AM'हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के', रवीना टंडन से वरूण धवन तक, भारतीय महिला टीम की जीत पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम को हराते हुए पांच विकेट पर 341 रन का आंकड़ा छू लिया. इस जीत पर पूरा बॉलीवुड खुश है और छोरियों को छोरों से कम नहीं, बल्कि ज्यादा बता रहा है.
-
न्यूज31 Oct, 202511:04 AMएनओसी पर अब नहीं रहेगी समय सीमा, दिल्ली सरकार ने दी वाहन मालिकों को बड़ी राहत
सरकार के इस निर्णय से विशेष रूप से 10 वर्षों से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 वर्षों से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी. अब ये वाहन मालिक अपने पुराने वाहनों को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बाहर अन्य राज्यों में ले जाकर पुनः पंजीकृत करवा सकेंगे, चाहे उनके वाहन का पंजीकरण पहले ही समाप्त क्यों न हो गया हो. यह कदम न केवल नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित होगा, बल्कि इससे पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे दिल्ली की सड़कों से हटाने में मदद मिलेगी.
-
न्यूज30 Oct, 202504:23 PMमुंबई के एक्टिंग स्टूडियो में किडनैप किए गए 15-20 बच्चे, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, सभी बंधक सुरक्षित छुड़ाए गए
मुंबई के आर ए स्टूडियो में गुरुवार को 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया. स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौक़े पर पहुंची पुलिस बच्चों को सकुशल वहाँ से निकला और आरोपी रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
-
Advertisement
-
ट्रेंडिंग न्यूज़29 Oct, 202505:00 PMViral Video: महिला ने मिक्सी में धो डाले कपड़े, देसी जुगाड़ ने इंटरनेट पर मचाई धूम, यूजर्स हैरान
एक वायरल वीडियो जिसमें एक महिला मिक्सर ग्राइंडर में कपड़े धोती नजर आ रही है. यह देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज बटोर रहा है, लेकिन यूजर्स बंटे हैं, कुछ इसे स्मार्ट हक मानते हैं, तो कुछ खतरनाक। मिक्सी में डिटर्जेंट और कपड़े डालकर 2-3 मिनट चलाने से कपड़े 'साफ' दिखते हैं. एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि इससे मशीन खराब हो सकती है या शॉर्ट सर्किट का खतरा है.
-
बिज़नेस29 Oct, 202504:46 PMबैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में तेजी, सितंबर तिमाही में 11.3% की सालाना बढ़त दर्ज
भारतीय बैंकों का प्रदर्शन अभी स्थिर है. लोन की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर छोटे कारोबारों और रिटेल ग्राहकों में. हालांकि, ब्याज दरों में बदलाव और डिपॉजिट पर धीमी बढ़ोतरी से बैंकों के मुनाफे पर कुछ दबाव जरूर रहेगा.
-
न्यूज29 Oct, 202503:01 PMबाबरी मस्जिद को फिर से बनाने का मंसूरी कर रहा था दावा, सुप्रीम कोर्ट ने निकाली हेकड़ी, कहा- रद्द नहीं होगा आपराधिक केस
सुप्रीम कोर्ट ने कानून छात्र मोहम्मद फैय्याज मंसूरी की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द करने की मांग की थी. मंसूरी पर 2020 में बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण संबंधी फेसबुक पोस्ट डालने का आरोप है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जय माल्या बागची की पीठ ने कहा कि मामला तथ्यों पर आधारित है, इसलिए कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करेगी.
-
न्यूज29 Oct, 202501:04 PMदिल्ली के रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर, पीएम मोदी के फैसले का जताया आभार
रेल कर्मचारी लाखन सिंह मीणा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है. यह कदम अत्यंत सराहनीय है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल और कार्य करने की प्रेरणा दोनों बढ़ेंगी. मोदी सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है.
-
न्यूज28 Oct, 202505:14 PMपीएम मोदी ने 50 लाख कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 8वें वेतन आयोग के कैबिनेट को मिली मंजूरी, जानिए कब लागू होगा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 'केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के लिए 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (terms of reference) को मंजूरी दे दी है. आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई करेंगी.'
-
करियर28 Oct, 202504:49 PMसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी, महीने 30,000 रुपये सैलरी और शानदार सुविधाएं
आईआरसीटीसी ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर (Hospitality Monitor) के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी सीधा वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा.
-
क्राइम28 Oct, 202504:16 PMदेवघर में दो करोड़ की बैंक डकैती सुलझी, पुलिस ने बिहार गिरोह के 11 सदस्यों को दबोचा
पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया तथा मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर अपराधियों का सुराग लगाया. कई दिनों की मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पुलिस ने गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोच लिया.
-
न्यूज28 Oct, 202504:01 PMकोलकाता में ED का एक्शन, कपड़ा कारोबारी विश्वजीत चौधरी के घर छापेमारी
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सुबह करीब सात बजे बेलियाघाटा इलाके में 75 हेमचंद्र नस्कर रोड स्थित कारोबारी के घर पर छापा मारा. लगभग छह ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की.