15 सितंबर से 21 सितंबर के बीच वृंदावन की पावन धरा पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी जी द्वारा दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है, जो कि पूरी तरह से ऑपरेशन सिंदूर, शहीद जवान और पहलगाम हमले में मारे गये आम नागरिकों को समर्पित है.
-
धर्म ज्ञान15 Sep, 202509:56 AMहिंदू राष्ट्र की राह पर अब नए दौर की शुरुआत... साध्वी सरस्वती ने कहा-अब गाय वाले का समय आ गया
-
न्यूज15 Sep, 202509:52 AMBMW चला रही महिला ने वित्त मंत्रालय के उप सचिव की बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुआ, जब वह अपनी पत्नी के साथ बांग्ला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार ने दिल्ली के धौला कुआं क्षेत्र में पिलर नंबर 57 से राजा गार्डन की ओर जाते समय ठोकर मार दी.
-
मनोरंजन15 Sep, 202509:34 AMउर्वशी रौतेला और TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को ED ने भेजा समन, जानें क्या है मामला
उर्वशी रौतेला ने ‘वनएक्सबेट’ नाम की एक सट्टेबाजी ऐप का विज्ञापन किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है. उसी के आधार पर उर्वशी रौतेला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उनके साथ ही पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में समन भेजा गया है.
-
न्यूज15 Sep, 202508:26 AM'कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर...', टीम इंडिया ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ, जब सवाल हुआ तो SKY ने दिया जोरदार जवाब
भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों और सशस्त्र बलों को समर्पित है. उन्होंने साफ किया कि जीवन में खेल भावना से ऊपर भी कुछ चीजें होती हैं. इसी कारण भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार किया और मैच को विरोध के रूप में खेला.
-
न्यूज15 Sep, 202501:30 AM'भारत 3000 वर्षों तक विश्व गुरु था...,' RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटेन को दिखाया आईना, कहा - हम कभी बंट गए थे फिर से जुड़ेंगे
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने इंदौर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में इशारों-इशारों में ब्रिटेन पर हमला बोला है. उन्होंने आजादी से पहले ब्रिटेन के एक तत्कालीन प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि 'उन्होंने कहा था कि भारत आगे चलकर बंट जाएगा, लेकिन आज इंग्लैंड खुद बंट रहा है, हम कभी नहीं बंटे, कुछ बंटे भी हैं, तो उसे भी मिला लेंगे.'
-
Advertisement
-
न्यूज15 Sep, 202512:51 AMकच्चे तेल और गैस पर सरकार की बड़ी तैयारी... ग्रीन एनर्जी प्लान पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा - किसानों और आदिवासियों को फायदा मिलेगा
पीएम मोदी ने असम में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'केंद्र सरकार का मुख्य फोकस ग्रीन एनर्जी पर है. बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार कच्चे तेल और गैस के आयात को कम करने के लिए बड़े कदम उठा रही है. एथेनॉल ऊर्जा का एक प्रमुख वैकल्पिक स्रोत है और नुमालीगढ़ में नवनिर्मित बायो एथेनॉल प्लांट से किसानों और आदिवासियों को काफी बड़ा फायदा मिलेगा.'
-
खेल15 Sep, 202512:13 AMभारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से चटाई धूल, अभिषेक और सूर्या ने बल्ले से जमकर मचाई तबाही, जीत के बाद भी दिखी तल्खी, खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ
भारत ने एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाते हुए शानदार जीत दर्ज की है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर की पांचवी गेंद पर शानदार छक्का जड़ते हुए भारतीय टीम को दूसरी जीत दिलाई. इस मुकाबले की समाप्ति के बाद भी दोनों ही देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.
-
खेल14 Sep, 202510:52 PMना हाथ मिलाया, ना ही नजरें... कप्तान सूर्या ने पाकिस्तान को दिखाए तेवर, भारतीय खिलाड़ियों के अंदर झलका पहलगाम हमले का दर्द
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के अन्य खिलाड़ियों के अंदर पहलगाम आतंकी हमले का दुख साफ देखने को मिला, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से कोई बातचीत नहीं की और ना ही हंसी-मजाक और ना ही आंखें मिलाई. दोनों ही देशों के कप्तानों के बीच तल्खी साफ देखने को मिली.
-
विधानसभा चुनाव14 Sep, 202507:10 PM'15 सीट नहीं मिली तो 100 पर अकेले लड़ेंगे चुनाव...,' जीतन राम मांझी ने बढ़ाई बीजेपी और जेडीयू की टेंशन, सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा मामला?
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि 'उनकी पार्टी का लक्ष्य हर हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना है. अभी उम्मीद है कि पार्टी कम से कम 8 सीटों पर जीत हासिल करेगी और कुल मतों का 6 प्रतिशत वोट मिलेगा. यह तभी संभव हो पाएगा, जब हमें 15 सीटें मिलेंगी. हमारी पार्टी बने 10 साल हो गए हैं और अब तक निबंधित पार्टी बने रहना उनके लिए अपमानजनक है.'
-
दुनिया14 Sep, 202506:12 PM'140 करोड़ की आबादी, एक बोरी मक्का तक नहीं खरीदता...', ट्रेड और टैरिफ पर भारत को नहीं झुकता देख 'रोने' लगे ट्रंप के मंत्री, झलका असली दर्द
भारत को झुकता न देख अमेरिकी अधिकारी नई दिल्ली के कथित हाई टैरिफ़ का रोना रोने लगे हैं. ताज़ा मामले में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का बयान सामने आया है, जिसमें वो बोल कम, रो ज्यादा रहे हैं. उन्होंने भारत पर ग्लोबल ट्रेड से फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने अमेरिकी कृषि के सामानों के लिए अपने बाज़ार को बंद कर रखा है.
-
मनोरंजन14 Sep, 202505:45 PMपद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत बिगड़ी, माइनर अटैक पड़ने पर बीएचयू में भर्ती
पंडित छन्नूलाल मिश्र की माइनर हार्ट अटैक के बाद उनको बीएचयू वाराणसी स्थित इमरजेंसी के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
-
राज्य14 Sep, 202505:26 PMछत्तीसगढ़: रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के पोस्टर पर बवाल, 2 हिरासत में, BJP पर भड़की कांग्रेस बोली- नहीं होने देंगे आयोजन
रायपुर शहर में ड्रग्स पार्टी के बाद न्यूड पार्टी को लेकर बवाल हो गया है. सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की अश्लील पार्टी में शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को लुभाया जा रहा है.
-
राज्य14 Sep, 202504:57 PMपंजाब दौरे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अमृतसर और गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाढ़ ग्रस्त पंजाब का दौरा करने के बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पंजाब का दौरा करेंगे. बाढ़ से प्रभावित इलाकों का हाल जानने के लिए कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी कल यानी सोमवार को पंजाब पहुंच रहे हैं.