ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत सरकार ने बड़ा दिल दिखाया है. 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान के युद्ध क्षेत्र से भारतीय नागरिकों के अलावा अब नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी उनके वतन वापसी कराई जाएगी. यह जानकारी ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ दी गई है.
-
न्यूज21 Jun, 202509:56 PMईरान में फंसे नेपाली और श्रीलंकाई नागरिकों को भी सुरक्षित निकालेगा भारत, हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिखाई दरियादिली
-
धर्म ज्ञान21 Jun, 202510:36 AMपीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के बीच खुदाई से बाहर आया शाही नाला, जानिए पूरा मामला
शिव के त्रिशूल पर टिकी आज की काशी को क्योटो बनाने के लिए अनगिनत ड्रीम प्रोजेक्ट चल रहे हैं, बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद काशी में देश का पहला अर्बन रोप-वे बनाने का ख़्वाब पीएम मोदी ने दिखाया और आज उन्हीं के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर शाही नाले का ग्रहण लग गया है. पीएम मोदी की राह में रोड़ा बना शाही नाला क्या उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को बर्बाद कर देगा ?
-
न्यूज21 Jun, 202506:34 AMआंखों में आंसू, हाथों में तिरंगा, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे... देर रात ईरान से लौटे भारतीयों का कुछ ऐसा था रिएक्शन
देर रात ईरान से भारतीय छात्रों और नागरिकों का जत्था विमानों से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरा. जहां खुशी से झूमते सभी लोग भारत माता के नारे लगा रहे थे. बता दें कि ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत सरकार 1000 भारतीय छात्रों को युद्ध क्षेत्र से वतन वापसी करा रही है. इस मिशन का नाम 'ऑपरेशन सिंधु' दिया गया है.
-
न्यूज20 Jun, 202510:58 PMवंदे भारत ट्रेन की सौगात... बाबा हरिहरनाथ की धरती से जुड़ी बाबा गोरखनाथ की धरती, अब यूपी से बिहार सिर्फ 7 घंटे में
पीएम मोदी ने आज बिहार के सिवान जिले के दौरे के दौरान पटना से गोरखपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सावन शुरू होने से पहले आज बाबा हरिहरनाथ की धरती, वंदे भारत ट्रेन से बाबा गोरखनाथ की धरती से जुड़ गई है.
-
न्यूज20 Jun, 202509:59 PM11,000 नेवी जवानों संग PM मोदी मनाएंगे 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विशाखापट्टनम के आरके बीच पर 3 लाख 19 हजार लोग होंगे शामिल
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापट्टनम के बंदरगाह शहर के आरके बीच पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के 11 हजार कर्मी व उनके परिवार के सदस्य भाग लेंगे. यह जानकारी नौसेना की तरफ से जारी की गई है. इसके अलावा 25,000 आदिवासी छात्र 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 7.45 बजे तक चलेगा.
-
Advertisement
-
न्यूज20 Jun, 202507:52 PM‘ट्रंप ने फोन किया और US आने का न्यौता दिया, लेकिन…’, पीएम मोदी ने बताई अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण को ठुकराने की वजह
पीएम मोदी ने अपने ओडिशा दौरे के दौरान एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने पहली बार ट्रंप के निमंत्रण की जानकारी देते हुए का कि उन्हें अमेरिका बुलाया गया था लेकिन उन्होंने सहर्ष इसे ठुकरा दिया. पीएम मोदी इसके पीछे की वजह भी बताई है.
-
न्यूज20 Jun, 202506:37 PM'बाबासाहेब को मोदी अपने दिल में रखता है और RJD उनकी तस्वीरो को पैरों में...', PM मोदी ने लालू यादव पर बोला बड़ा हमला
20 जून को पीएम मोदी बिहार के सिवान जिले के दौरे पर रहें. जहां उन्होंने प्रदेश की 10,000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान पर बड़ा हमला बोला.
-
न्यूज19 Jun, 202504:26 PMशशि थरूर ने ट्रंप पर कसा तंज, कहा- मुनीर को खाना खिलाते समय ओसामा को नहीं भूला होगा अमेरिका
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष की मेहमानवाजी और लंच पर बुलाने को लेकर तंज कसा है. थरूर ने ट्रंप को 9/11 हमले की याद दिलाते हुए कहा है कि उम्मीद है कि आसिम मुनीर को खाना खिलाते समय अमेरिका को वह दिन नहीं भूलना चाहिए, जब उनके घर में घुसकर आतंकवादियों ने 2000 लोगों की जान ली थी. इस दौरान आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए भी चर्चा जरूर हुई होगी.
-
दुनिया19 Jun, 202501:34 PMरंग लाई PM मोदी की कूटनीति... कनाडा ने मानी गलती, खालिस्तानी आतंकवादियों के अपनी धरती पर एक्टिव होने की बात स्वीकारी
CSIS की रिपोर्ट में कनाडा ने पहली बार माना कि खालिस्तानी आतंकवादी उसकी धरती पर सक्रिय हैं और भारत को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहें है. PM मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी की मुलाकात के बाद आई रिपोर्ट ने भारत-कनाडा संबंधों में तनाव को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है.
-
न्यूज19 Jun, 202512:31 PMMade in Bihar का सपना साकार, पूरी दुनिया की पटरियों पर दौड़ेगा मढ़ौरा में बना रेल इंजन, पीएम मोदी करेंगे पहली खेप को रवाना
बिहार के छपरा का मढ़ौरा इतिहास रचने जा रहा है. “मेड इन बिहार, मेक फॉर द वर्ल्ड" की पहल के तहत मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में बने रेल इंजन का पूरी दुनिया में निर्यात किया जाएगा. पीएम मोदी 20 जून को निर्यात की पहली खेप को रवाना करेंगे.
-
न्यूज19 Jun, 202507:38 AM'मुझे पाकिस्तान से प्यार...मोदी शानदार इंसान', ट्रंप ने फिर किया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को शानदार नेता और इंसान बताया है. दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान सीजफायर समझौते का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से लेने की कोशिश करते आ रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इसका जिक्र किया और कहा कि मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया. इसके अलावा उन्होंने भारत के साथ व्यापार समझौते पर कहा कि वह इस दिशा में काम कर रहे हैं.
-
न्यूज18 Jun, 202504:03 PMPM मोदी–ट्रंप बातचीत पर टिप्पणी कर फंसे जयराम रमेश, पुराने बयान का दिया हवाला, बाद में मांगी माफ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा की गई एक चूक ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया, जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी. कांग्रेस नेता ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप ने भी एक प्रेस नोट जारी किया है. ट्रंप के बयान और हमारे विदेश सचिव के बयान में ज़मीन-आसमान का फर्क है. हालांकि कुछ ही देर में बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस दावे को खारिज करते हुए उनकी आलोचना की. मालवीय ने कहा कि जयराम रमेश जनवरी 2025 में जारी एक पुराने अमेरिकी रीडआउट का हवाला दे रहे हैं वो काफी पुराना है.
-
दुनिया18 Jun, 202512:21 PMडोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया पीएम मोदी का न्योता, जल्द आएंगे भारत
विदेश सचिव ने जानकारी दी कि कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होनी तय थी, लेकिन ट्रंप को जल्दी अमेरिका लौटना पड़ा, जिस कारण मुलाकात नहीं हो पाई. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह पर दोनों नेताओं के बीच फोन पर 35 मिनट बात हुई.