18 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होने वाली आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सात केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. मौके पर अर्थव्यवस्था की मौजूद स्थिति की समीक्षा के लिए आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ पीएम मोदी मंथन करेंगे.
-
न्यूज18 Aug, 202506:27 PMट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच PM मोदी ने बुलाई अहम बैठक, मीटिंग में 7 केंद्रीय मंत्री समेत आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ होगा देश की अर्थव्यवस्था पर मंथन!
-
न्यूज14 Aug, 202501:38 PMभारत पीछे हटने को तैयार नहीं है... US-India ट्रेड डील पर अमेरिकी वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कहा- वो अड़े हुए हैं, झुकेंगे नहीं
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार जारी वार्ता के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री ने माना है कि ट्रेड डील पर भारत के स्टैंड के कारण वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे हैं. उन्होंने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया कि मौजूदा हालात को देखकर लग रहा है कि भारत झुकेगा नहीं.
-
न्यूज09 Aug, 202510:42 AM'कतई नहीं झुकेगा भारत...अमेरिका से ट्रेड डील और ट्रंप की धमकियों पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, कहा-चुनौती को अवसर में तब्दील करना हमारी ताकत
दुनिया के कई देशों से ट्रेड डील की अगुवाई कर रहे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर और अपने मनपसंद डील की कोशिश कर रहे डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने साफ़ कर दिया है कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं आएगा, चुनौती को अवसर में तब्दील करना हमारी ताकत रही है. उन्होंने कई देशों के साथ व्यापार समझौते, यूएस के साथ विवाद पर भी विस्तार से बात की.
-
न्यूज08 Aug, 202507:40 PM'इस अपमान को आसानी से नहीं भूलेगा भारत...', पूर्व US सचिव ने ट्रंप को चेताया, कहा-अमेरिका नहीं तो अन्य साझीदार, बाजार और खरीदार भी खोज लेगा'
'इस अपमान को आसानी से नहीं भूलेगा भारत...', अमेरिका के पूर्व अवर सचिव क्रिस्टोफर पैडिला ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि टैरिफ जैसे अल्पकालिक मुद्दों के कारण अमेरिका अपने मजबूत सहयोगी देश को खो देगा. उन्होंने साफ कहा कि भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति में दखल कतई स्वीकार नहीं करेगा. भारत जैसे जीवंत राष्ट्र को दबाव में लाने की नीति फेल हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही दबाव बनाते रहे तो भारत अमेरिका को छोड़ नए साझीदार, बाजार और खरीदार भी खोज लेगा.'
-
दुनिया08 Aug, 202503:55 PM'हम तैयार हैं' वाला PM मोदी का बयान, डोभाल का रूस दौरा, डिफेंस डील का रद्द होना…भारत के खामोश जवाब की गूंज से हिला अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ के जवाब में भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित चीन यात्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से हुई बातचीत इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही हैं.
-
Advertisement
-
दुनिया08 Aug, 202509:04 AMभारत-अमेरिका के टैरिफ विवाद पर नेतन्याहू की चिंता, बोले – 'मोदी-ट्रंप दोनों मेरे मित्र, मसला बातचीत से सुलझाएं'
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-अमेरिका के बीच 50% टैरिफ विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि यह भारत, अमेरिका और इजरायल तीनों के हित में है. नेतन्याहू ने भारतीय पत्रकारों से बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताते हुए साझा समाधान की बात कही.
-
न्यूज07 Aug, 202504:33 PM'आयात पर शुल्क लगा सकते हो हमारी संप्रभुता पर नहीं...', महिंद्रा से लेकर गोयनका तक, ट्रंप की दादागिरी के खिलाफ़ एकजुट हुआ व्यापार जगत, कहा-झुकेंगे नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से निर्यात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया, जिससे कुल शुल्क 50% हो गया. इस फैसले पर भारतीय उद्योगपतियों ने कड़ी आपत्ति जताई. हर्ष गोयनका ने कहा कि भारत संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा और किसी के आगे नहीं झुकेगा. वहीं आनंद महिंद्रा ने इसे "Law of Unintended Consequences" बताया.
-
न्यूज06 Aug, 202504:15 PMजो भारत का नहीं, भारत उसका नहीं... ट्रंप की धमकियों के बीच रूस पहुंच गए NSA अजित डोभाल, पूरा खेल पलटने की तैयारी!
अमेरिका की धमकियों के बीच भारत ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है. ट्रंप के 'तेल टैक्स' अल्टीमेटम के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल रूस पहुंच चुके हैं. यह दौरा न सिर्फ भारत और रूस की पार्टनरशिप की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताता है कि बदलते जियो पॉलिटिकल सिचुएशन में भी अटूट नई दिल्ली और मॉस्को के रिश्ते हैं.
-
न्यूज06 Aug, 202511:37 AMभारत को चीन समझने की भूल न करें... टैरिफ पर दोगलेपन को लेकर निक्की हेली ने ट्रंप को चेताया, कहा- ऐसे दोस्त से रिश्ते न बिगाड़ें
UN में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने टैरिफ पर ट्रंप क दोहरी नीति या यूं कहें कि दोगलेपन की पोल खोलते हुए पूछा कि एक जैसे मुद्दे और परिस्थिति में चीन और भारत के साथ दो तरह के व्यवहार क्यों? उन्होंने आगाह किया कि चीन को छूट मत दीजिए और भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते मत बिगाड़िए.”
-
न्यूज06 Aug, 202508:32 AMभारत ने अमेरिका के रूस से व्यापार करने के दिए सबूत तो बगलें झांकने पर मजबूर हुए ट्रंप, कहा- मुझे इसका पता नहीं, मैं चेक करूंगा
भारत ने सबको धमका रहे ट्रंप को US के रूस से व्यापार करने के दिए सबूत तो बगलें झांकने लगे अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- अगर ऐसा है तो मैं चेक करूंगा. भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सिलसिलेवार रूप से ट्रेड और टैरिफ पर अमेरिका और यूरोपीय संघ के दोहरे रवैये की पोल खोली थी.
-
न्यूज05 Aug, 202506:17 PMPM मोदी ने ट्रंप के टैरिफ टेरर पर लिया सख्त स्टैंड, खुश हो गया रूस, सरकार से लेकर रूसी मीडिया में गूंज, कहा- पाखंड पर भारत का पलटवार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत सहित अन्य विकासशील देशों पर दबाव बढ़ाने की नीति के तहत लगातार ऊंचे टैरिफ लगाने और ट्रेड में सख्ती की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने नई दिल्ली के रूस के साथ ऑयल और वेपन ट्रेड पर कई बार अपमानजनक बयान दिए और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनोमी' तक कह दिया. उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ और रूस के साथ सैन्य संबंध नहीं तोड़ने को लेकर जुर्माना तक ठोक दिया, जिस पर मोदी सरकार ने सख्त स्टैंड ले लिया और कहा कि भारत किसी देश के साथ संबंध अपने राष्ट्रहित के तहत लेगा और मॉस्को के साथ तेल का आयात तो कतई बंद नहीं करेगा. सरकार के इसी फैसले की रूसी सरकार और वहां की मीडिया में गूंज है.
-
दुनिया31 Jul, 202508:01 AM'मोदी मेरे दोस्त, हम कर रहे हैं बातचीत...', भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने का ऐलान किया है. इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है. ट्रंप का आरोप है कि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है. उन्होंने कहा कि भारत बहुत कम अमेरिकी सामान खरीदता है, जबकि अमेरिका भारत से भारी मात्रा में आयात करता है.
-
दुनिया30 Jul, 202508:27 AM'भारत हमारा मित्र, पर टैरिफ माफ नहीं', ट्रंप ने फिर दी 25% शुल्क की धमकी, क्या रिश्तों में पड़ेगी दरार?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि भारत पर 20 से 25 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाया जा सकता है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. ट्रंप ने कहा कि भारत उनका अच्छा मित्र है, लेकिन उसने अमेरिकी उत्पादों पर दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाए हैं.