प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं."
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202511:56 AMBihar Election Result 2025: "घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब", बिहार जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान
-
न्यूज14 Nov, 202511:24 AMBihar Election Results: बिहार में फ्लॉप 'वोट चोरी' का मुद्दा, राहुल गांधी जहां गए, वहां कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त
राजद-कांग्रेस के प्रचार अभियान का मुख्य आकर्षण राहुल गांधी का 'वोट चोरी' वाला नारा था. स्वयं राहुल गांधी का बिहार का चुनावी कैंपेन 'वोट चोरी' पर केंद्रित रहा. राज्यभर में उन्होंने यात्राओं और चुनावी अभियानों से लगभग 116 विधानसभा सीटों को कवर किया.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202511:04 AMBihar Election Result 2025: 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी
भाजपा अकेले 93 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, जो पिछले 45 वर्षों में बिहार में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का संकेत है. ये आंकड़े बिहार की राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव दर्शाते हैं.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202510:45 AMBihar Election Result: मोकामा में फिर से 'छोटे सरकार', जेल में रहकर दूसरी बार जीते अनंत सिंह, वीणा देवी को भारी मतों से हराया
14 नवंबर यानी आज शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इनमें NDA 200 सीटों पर बंपर जीत हासिल करती नजर आ रही है. इस बीच पहले दौर से ही मोकामा सीट से आगे चल रहे जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह छठी बार विधायक बनने में कामयाब हुए हैं. आज सुबह काउंटिंग की शुरुआत से अनंत सिंह को बढ़त मिलनी शुरू हुई और यह सिलसिला अंत तक चलता रहा.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202510:35 AMBihar Election Result: मुख्यमंत्री तो क्या, नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाएंगे तेजस्वी यादव! बड़ी हार की ओर RJD
RJD की मौजूदा स्थिति को देखते हुए साल 2010 वाली हार फिर ताजा हो गई. उस समय RJD के खाते में महज 22 सीटें आई थी और इस बार भी हाल कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है.
-
Advertisement
-
न्यूज14 Nov, 202510:01 AMबिहार चुनाव: एनडीए की बढ़त पर बोले मोहन यादव- जनता ने ठुकराई विपक्ष की कुव्यवस्था
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद नए प्रकार की विकासपरक राजनीति का दौर देखा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. भाजपा ने दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाई है. उसी सिलसिले को जारी रखते हुए तीसरी बार बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो रही है. पूर्ववर्ती समय में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की लहर चल रही है.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202509:41 AMNDA की आंधी में उड़ा विपक्ष… बिहार में फिर NDA सरकार, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, होली-दिवाली और छठ एक साथ
NDA की ऐतिहासिक बढ़त के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक BJP और NDA के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. होली दीवाली छठ सभी पर्व एक साथ मनाए जा रहे हैं.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202509:39 AMBihar Election Result: चिराग पासवान की लोजपा (आर) चमकी, बिहार के रुझानों में एनडीए का दबदबा
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 2.15 बजे तक पार्टी ने 20 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी. चिराग की पार्टी ने इस चुनाव में 29 सीटों पर भाग्य आजमाया है.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202509:34 AMBihar Election Result 2025: बिहार में लहराया भगवा, मोदी-नीतीश की सुनामी में बुझ गई लालटेन, 'हाथ' साफ, NDA 200 पार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे थोड़ी देर में प्रदेश की राजनीति की पूरी तस्वीर साफ करने वाले हैं. इससे पहले रुझानों में एनडीए को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है. चुनाव आयोग के रुझानों में आंकड़े 200 के पार चला गया है. यानी कि बिहार में ये मोदी-नीतीश की महज जीत नहीं बल्कि सुनामी है, जिसमें लालटेन बुझ गई है, कांग्रेस के हाथ उखड़ गए हैं.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202509:23 AMबिहार चुनाव के रुझान देख खिसियाए अखिलेश यादव, बोले- ये दल नहीं…
बिहार चुनावों के रुझानों को लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. रुझान में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि बिहार चुनाव के परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है.
-
न्यूज14 Nov, 202509:20 AMAAP ने तरन तारन उपचुनाव जीता, केजरीवाल ने बताया ‘ऐतिहासिक जीत’
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुखविंदर कौर को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया. हरमीत सिंह संधू को 42 हजार से अधिक वोट मिले हैं.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202508:58 AMबिना नीतीश के अपना सीएम बना सकती है BJP! बिहार चुनाव के रुझानों से साफ हो रही तस्वीर, जानिए कैसे बन रहा समीकरण
14 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक के रुझानों में NDA दलों में बीजेपी 90, जेडीयू 79, चिराग की पार्टी 20, HAM 4 और कुशवाहा की पार्टी RLM 4 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में अगर इन रुझानों पर नजर डाली जाए, तो नीतीश को साइड कर बीजेपी 90+ चिराग की LJPR 20+ मांझी की (HAM) 4+ कुशवाहा की (RLM) 4 सीट को मिलाकर कुल 118 सीटें हो जाएंगी.
-
विधानसभा चुनाव14 Nov, 202508:15 AMबिहार में चुनाव नतीजों से पहले ज्योति सिंह माता रानी के दर पहुंचीं, मांगा जीत का आशीर्वाद
चुनाव परिणाम आने से पहले ज्योति सिंह को माता रानी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मंदिर के फर्श पर बैठी दिख रही हैं. ज्योति लाल चुनरी मां को अर्पित कर रही हैं और घी की ज्योत जला रही हैं.