Advertisement
  • 'भारत महान दोस्त हो सकता है, लेकिन...', जानें ट्रंप के 50% टैरिफ लगाने पर चीनी मीडिया ने क्या
    न्यूज
    07 Aug, 2025
    04:29 PM
    'भारत महान दोस्त हो सकता है, लेकिन...', जानें ट्रंप के 50% टैरिफ लगाने पर चीनी मीडिया ने क्या

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ की दरें 50 प्रतिशत करने पर चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता ने अमेरिकी दबाव की दीवार को ज़ोरदार टक्कर दी है. अखबार ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में आई नाटकीय गिरावट रूसी कच्चे की खरीद का मसला नहीं है. बल्कि यह एक आज्ञाकारी मित्र के बागी हो जाने का मसला है.

  • ट्रंप के टैरिफ की काट के लिए RIC एक्टिव! चीन जाएंगे PM मोदी, रूस में हैं NSA डोभाल...जयशंकर का प्लान भी तैयार
    दुनिया
    06 Aug, 2025
    05:58 PM
    ट्रंप के टैरिफ की काट के लिए RIC एक्टिव! चीन जाएंगे PM मोदी, रूस में हैं NSA डोभाल...जयशंकर का प्लान भी तैयार

    अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ का दबाव बढ़ाने के बीच भारत ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. एनएसए अजित डोभाल रूस में हैं और जल्द ही विदेश मंत्री जयशंकर भी रूस जाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त को जापान और फिर 31 अगस्त को चीन (SCO समिट) की यात्रा पर जाएंगे. जापान दौरे में रणनीतिक सहयोग पर बात होगी, जबकि चीन में क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

  • 'उन्हें वह श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। मुझे उनका रवैया पसंद है', सचिन तेंदुलकर ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ़
    खेल
    06 Aug, 2025
    04:32 PM
    'उन्हें वह श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। मुझे उनका रवैया पसंद है', सचिन तेंदुलकर ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ़

    तेंदुलकर ने कहा कि अविश्वसनीय और शानदार अंदाज. मुझे उनका रवैया बहुत पसंद है. एक तेज गेंदबाज का इस तरह लगातार आपके सामने रहना, किसी भी बल्लेबाज को पसंद नहीं आएगा. और आखिरी दिन उन्होंने जो रवैया अपनाया, वह अंत तक कायम रहा, मैं कमेंटेटर्स को यह कहते हुए भी सुन सकता था कि उन्होंने सीरीज में 1,000 से ज्यादा गेंदें फेंकने के बाद आखिरी दिन लगभग 90 मील प्रति घंटे (145 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंद फेंकी. यह उनके साहस और बड़े दिल को दर्शाता है."

  • सीएम धामी ने आपदा से प्रभावित लोगों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है
    न्यूज
    06 Aug, 2025
    03:14 PM
    सीएम धामी ने आपदा से प्रभावित लोगों के परिजनों से की मुलाकात, बोले- सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए.उन्होंने उत्तरकाशी में नदी के बढ़े जलस्तर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने को कहा है.

  • भारत को चीन समझने की भूल न करें... टैरिफ पर दोगलेपन को लेकर निक्की हेली ने ट्रंप को चेताया, कहा- ऐसे दोस्त से रिश्ते न बिगाड़ें
    न्यूज
    06 Aug, 2025
    11:37 AM
    भारत को चीन समझने की भूल न करें... टैरिफ पर दोगलेपन को लेकर निक्की हेली ने ट्रंप को चेताया, कहा- ऐसे दोस्त से रिश्ते न बिगाड़ें

    UN में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने टैरिफ पर ट्रंप क दोहरी नीति या यूं कहें कि दोगलेपन की पोल खोलते हुए पूछा कि एक जैसे मुद्दे और परिस्थिति में चीन और भारत के साथ दो तरह के व्यवहार क्यों? उन्होंने आगाह किया कि चीन को छूट मत दीजिए और भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते मत बिगाड़िए.”

  • Advertisement
  • Paytm से एंट ग्रुप की विदाई पर मुहर, अब पूरी तरह भारतीय हाथों में कंपनी
    बिज़नेस
    05 Aug, 2025
    04:20 PM
    Paytm से एंट ग्रुप की विदाई पर मुहर, अब पूरी तरह भारतीय हाथों में कंपनी

    चीन की एंट ग्रुप जैसी कंपनी का पेटीएम से बाहर निकलना एक बड़ा बदलाव है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि इसका सीधा असर कंपनी की मजबूती पर पड़े. भारत की सरकार भी विदेशी निवेश खासकर चीन से जुड़े निवेश पर सख्ती बरत रही है, इसलिए यह कदम रणनीतिक भी हो सकता है.

  • जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली आतंकी गुफा, भारी मात्रा में चीनी ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद
    न्यूज
    05 Aug, 2025
    11:20 AM
    जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली आतंकी गुफा, भारी मात्रा में चीनी ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद

    बीएसएफ ने एक्स पर फोटो शेयर कर बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारूस में तीन दिन के संयुक्त अभियान में बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 अगस्त को एक पथरीली गुफा में छिपा आतंकी ठिकाना खोज निकाला. सुरक्षाबलों ने वहां से 12 चीनी ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल के साथ गोला-बारूद, केनवुड रेडियो सेट, उर्दू में लिखी आईईडी बनाने की किताब और आग जलाने वाली छड़ें बरामद की हैं.

  • आप 4 साल, वो 40 साल! ट्रंप के भारत से झगड़ा मोल लेने को दुनिया के इस दिग्गज उद्योगपति ने बताया बड़ी भूल, कहा- 'पछताना पड़ेगा'
    न्यूज
    03 Aug, 2025
    11:40 AM
    आप 4 साल, वो 40 साल! ट्रंप के भारत से झगड़ा मोल लेने को दुनिया के इस दिग्गज उद्योगपति ने बताया बड़ी भूल, कहा- 'पछताना पड़ेगा'

    प्रख्यात उद्योगपति किर्क लुबिमोव ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के खिलाफ शुरू किए गए टैरिफ वार और टकराव मोल लेने की नीति की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने 25% टैरिफ और प्रतिबंधों को अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से आत्मघाती बताया, जिससे ब्रिक्स और चीन को काउंटर करने की अमेरिकी योजना कमजोर हो सकती है. उन्होंने पीएम मोदी के वैश्विक प्रभाव की भी तारीफ की और कहा कि उनसे भी टकराव मोल लेना भूल ही है.

  • न भगवान की पूजा और न ही अल्लाह की इबादत, ये हैं दुनिया के 13 बड़े देश जहां रहते हैं सबसे ज्यादा नास्तिक, एक है भारत का पड़ोसी
    स्पेशल्स
    01 Aug, 2025
    03:01 PM
    न भगवान की पूजा और न ही अल्लाह की इबादत, ये हैं दुनिया के 13 बड़े देश जहां रहते हैं सबसे ज्यादा नास्तिक, एक है भारत का पड़ोसी

    अब चार नए देश फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, उरुग्वे और यूनाइटेड किंगडम ऐसे देशों की लिस्ट में आ गए हैं जहां पर नास्तिकों की संख्या ज्यादा है. इस रिपोर्ट में जानिए 13 बड़े देश जहां रहते है सबसे ज्यादा नास्तिक लोग.

  • चीन में कारोबार समेट रही एप्पल का भारत में शानदार प्रदर्शन, एक और तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड वृद्धि, टिम कुक ने कर दिया बड़ा ऐलान
    बिज़नेस
    01 Aug, 2025
    02:19 PM
    चीन में कारोबार समेट रही एप्पल का भारत में शानदार प्रदर्शन, एक और तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड वृद्धि, टिम कुक ने कर दिया बड़ा ऐलान

    एप्पल तेजी से उभरते बाजारों, खासकर भारत, में अपना आधार मजबूत कर रहा है. आईफोन की जबरदस्त मांग, स्थानीय निर्माण और नए स्टोर की योजना इस बात का संकेत है कि भारत अब एप्पल की वैश्विक रणनीति का एक अहम हिस्सा बन गया है.

  • Punishment For Selling Banned Manjha: चाइनीज मांझा बेचने पर 5 साल की जेल और लाखों का जुर्माना!
    यूटीलिटी
    01 Aug, 2025
    11:25 AM
    Punishment For Selling Banned Manjha: चाइनीज मांझा बेचने पर 5 साल की जेल और लाखों का जुर्माना!

    चाइनीज मांझा केवल कानून के हिसाब से गलत नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी खतरनाक है. हर साल इसके कारण कई निर्दोष लोग और पशु-पक्षी जान गंवाते हैं। जरूरी है कि हम खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ सतर्क करें. पतंगबाजी का आनंद लें, लेकिन बिना किसी की जान जोखिम में डाले. क्योंकि एक डोर अगर हथियार बन जाए, तो खेल की जगह मातम छा सकता है.

  • झारखंड: शराब घोटाले के बाद अब कोचिंग घोटाले में घिरी झारखंड सरकार, भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
    राज्य
    31 Jul, 2025
    10:57 AM
    झारखंड: शराब घोटाले के बाद अब कोचिंग घोटाले में घिरी झारखंड सरकार, भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    भाजपा प्रवक्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को “शिक्षा के नाम पर कमीशन का खेल” बताते हुए कहा कि हेमंत सरकार की नीतियों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पहले ही खोखला कर दिया है और अब यह योजना आदिवासी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें