राज्य
13 Jul, 2026
07:26 PM
यूपी के स्कूलों में चलेगा ‘माई हेल्थ वर्ल्ड’ अभियान, बच्चों को सिखाई जाएगी स्वस्थ जीवनशैली
सरकार का मानना है कि विद्यालय बच्चों में स्वस्थ आदतों के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम हैं. इसी सोच के अनुरूप स्वास्थ्य शिक्षा, पोषण जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को विद्यालयी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है. इससे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित होगा और उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होगा.