Being Ghumakkad
01 Sep, 2026
02:33 PM
जन्माष्टमी के पर्व पर भारत के इन प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों के दर्शन ज़रूर करें, भव्यता देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
जब भी श्री कृष्ण के मंदिर की बात आती है तो उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर का नाम सबसे पहले आता है। वैसे तो बांके बिहारी मंदिर में पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन जन्माष्टमी के अवसर पर यहाँ की भव्यता और रौनक देखते ही बनती है। बांके बिहारी मंदिर में आप जब भी दर्शन करने आएँगे आपको एक अनोखा अनुभव होगा। इस मंदिर में आप लगातार एक टक ठाकुर जी की आँखों में नहीं देख सकते। पुजारी मूर्ति के आगे लगा पर्दा बार-बार गिराते और उठाते रहते हैं। ऐसी मान्यता है की कोई भक्त लगातार उनकी आँखों में ध्यान से देख ले, तो वह अपनी सुध-बुध खो बैठता है।