खेल
20 Apr, 2025
04:59 PM
'ये तो बस शुरुआत है', वैभव सूर्यवंशी के IPL में शानदार डेब्यू की BCA अध्यक्ष ने की तारीफ
राकेश तिवारी ने कहा, "आज मैं वैभव को आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए देखकर बेहद खुश हूं। मेरा हमेशा से मानना था कि वैभव को जब भी मौका मिलेगा, वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। मुझे विश्वास है कि वह भविष्य में भी ऐसी शानदार पारियां खेलता रहेगा।" उन्होंने कहा, "यह तो बस शुरुआत है। मेरा मानना है कि वैभव में आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक बनने की क्षमता है।"