Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Jharkhand में मंत्री के घर मिला नोटों का पहाड़, ED अधिकारी हो गए दंग !।Kadak Baat।

ED ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है और मंत्री के पीएस के नौकर के घर से नोटों का पहाड़ जब्त किया है

Loading Ad...
लोकसभा चुनाव के बीच ED की छापेमारी में बड़ा खजाना हाथ लगा है। एक मामूली युवक के घर नोटों का पहाड़ देख अधिकारी भी सन्न रह गए है । हैरानी की बात तो ये है कि ये करोड़ों अरबों का खजाना मंत्री के PS के नौकर के घर से जब्त किया गया है।

 ये तस्वीरें देखिये। 5-5 सौ के नोटों के बंडल घर में भरकर रखे हुए हैं। कैसे ईडी अधिकारी इन नोटों के बंडलों तक पहुंचे । चलिए विस्तार से बताते हैं। दरअसल ईडी 10 हजार रुपये की रिश्वत मामले की जांच कर कर रही थी। उसी दौरान ईडी को कुछ ऐसी कड़ियां मिली। जिसके तार मंत्री तक जुड़ते नजर आए। ईडी को जानकारी मिली थी कि आमलगीर आलम के मंत्रालय में भ्रष्टाचार चल रहा था। और काली कमाई का पैसा नौकरों के घर पर जा रहा था। बस इसी शक पर ईडी ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर पर भी रेड मारी गई। जब ईडी ने नौकर के घर की तलाशी ली तो। इतना कैश देखकर अधिकारियों का सिर चकरा गया। नोटों के बंडल इतने सारे है कि ईडी अधिकारियों को गिनने के लिए मशीने मंगवानी पड़ी है। अभीतक 20 करोड़ से ज्यादा की गिनती हो गई है । आगे रेड में पैसों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि ईडी ने नौकर से पूछताछ शुरू कर दी है जिसमें जल्द ही बड़ा खुलासा भी हो सकता है। ईडी के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किस तरह से नोटों को रखा गया था बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डियां रखी गई थी। दरअसल 

नोटों का पहाड़ जब्त होने की इस कार्रवाई ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है।  वहीं बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर तंज कसा है। आरोप लगाया है कि झारखंड भ्रष्टाचार का गढ़ बयान है। कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी कालेमाल से भरी हुई है।

प्रतुल शाह, नेता, बीजेपी "सांसद दीपक प्रकाश ने भी कालाधन बरामद होने पर इंडिया गठबंधन को घेरा है। आरोप लगाया लगया है इंडिया गठबंधन की सदस्य कांग्रेस हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घोटाले कर झारखंड को लूट लिया है।"

दीपक प्रकाश, सांसद "अब चारों तरफ से इस मुद्दे पर झारखंड की सरकार घिर गई है। कांग्रेस कटघरे में आ गई है। क्योंकि पहले ही हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। और अब उनके ही करीबी नेता, उनकी ही सरकार में मंत्री लूट खसूट मचाकर तिजोरियो सजा रहे हैं। नौकरों के घरों में नोट छुपा रहे हैं। अब ऐसे में ईडी ने इस मामले की जांच आगे बढ़ाई।  तो कयास लगाए जा रहे हैं और भी बड़ा खजाना हाथ लग सकता है।तो चलिए अब ये भी बताते हैं कि ये आलमगीर आलम कौन हैं जिनके पीएस के नौकर के घर से नोटों के बंडर जब्त किए गएहैं।

खैर अब नौकर राज उगलेगा। और अपने आका का नाम भी बताएगा ।कि किसने उसके ठुकाने पर पैसों के बंडल पहुंचाए ।इस कार्रवाई ने आलमगीर की धड़कनें बढ़ा दी है।क्योंकि जल्द ईडी शिकंजा कस सकती है। खैर झारखंड में इतनी बड़ी मात्रा में पैसे बरामद होने का पहला मामला नहीं है। 

हैरानी वाली बात तो ये है कि जिस वक्त धीरज साहू के ठिकानों से रकम जब्त की गई थी। तब आमलगीर आलम ने धीरज साहू का बचाव किया था ।और कहा कि बीजेपी उन्हें फंसाने के लिए ऐसा कर रही है। ये पैसे सिर्फ धीरज साहू के नहीं है। बल्कि उमके व्यवसाई परिवार के हैं।  खैर अब आलमगीर ने धीरज साहू के पक्ष में तो सफाई दे दी। लेकिन जब जांच की आंच खुदतक पहुंचेगी। तो कैसे हिसाब किताब दे पाएंगे। क्योंकि ईडी सूत्रों के मुताबिक मंत्री तक जल्द ईडी पहुंचने वाली है। कनेक्शन सामने आ गया है। खैर अब ईडी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस चिल्लाए बौखलाए माहौल बनाए ।कुछ होने वाला नहीं है।  क्योंकि झारखंड की जमीन पर खड़े होकर पीएम मोदी साफ शब्दों में कह चुके हैं जो भ्रष्टाचार फैलाएगा वो जेल जाएगा ।तो चलिए जाते जाते पीएम मोदी का बयान सुनवाते हैं ।


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...