Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Kadak Baat : महिला नेता ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बुरी तरह भड़क गई सुप्रिया श्रीनेत

सिमी रोजबेल जॉन ने कांग्रेस में कास्टिंग काउच के आरोप लगाए हैं. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है। जिसके बाद सिमी रोजबेल पर सुप्रिया श्रीनेत भड़क गई है. सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि पार्टी पर साजिश के तहत सिमी रोजबेन आरोप लगा रही है।

Loading Ad...

Kadak Baat : जिस कांग्रेस में नारा दिया जाता था "लड़की हूं, लड़ सकती हूं", उसी कांग्रेस में लड़ने वाली लड़कियों को तोड़ दिया जाता है, उनकी आवाज़ को दबा दिया जाता है, और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि पार्टी के अंदर हो रही दरिंदगी से लड़ रही दो महिला नेता चीख-चीखकर कह रही हैं और अपने साथ हुए अत्याचार को बयां कर रही हैं। लेकिन इसके साथ क्या हुआ? कांग्रेस ने वक्त रहते उल्टे इल्जाम लगाकर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हम बात कर रहे हैं केरल कांग्रेस की पूर्व नेता सिमी रोजबेल जॉन और अर्चना गौतम की। शर्म की बात तो देखिए, एक महिला होकर दूसरी महिला का दर्द समझने की बजाय बड़बोली सुप्रिया श्रीनेत उल्टा पीड़ित महिलाओं को ही मीडिया के सामने बैठकर कोस रही हैं।

सिमी ने लगाए कांग्रेस पर कास्टिंग काउच के आरोप

ये ठीक वैसे ही हो रहा है जैसे स्वाति मालीवाल केस में हुआ था। केजरीवाल के पीए बिभव ने सीएम हाउस के अंदर स्वाति को पीटा, लेकिन पूरी पार्टी बदमाशी दिखा रहे बिभव के साथ खड़ी हो गई। स्वाति को अकेले अपनी लड़ाई लड़नी पड़ी। ठीक वैसे ही अब सिमी रोजबेल जॉन जब कांग्रेस के खिलाफ बोलीं और अपनी लड़ाई लड़नी शुरू की, तो उन्होंने खुलासा किया कि बॉलीवुड की तरह कांग्रेस के अंदर भी कांस्टिंग काउच कल्चर है। यहां आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को समझौता करना पड़ता है। वैसे ही सुप्रिया श्रीनेत मीडिया का जमावड़ा लगाकर सिमी रोजबेल जॉन के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने बैठ गईं। हैरानी की बात ये है कि सुप्रिया श्रीनेत कह रही हैं कि सिमी रोजबेल जॉन के आरोप बीजेपी की साजिश हैं। जब तक मीठा-मीठा रहता है, तो कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, गपशप कर लेते हैं। लेकिन कड़वा होते ही थू-थू कर देते हैं।

खैर, कांग्रेस का काला चिट्ठा खोलने वाली ये पहली महिला नहीं है। इससे पहले प्रियंका गांधी की खास रही अर्चना गौतम ने भी पार्टी पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। प्रियंका गांधी के पीए की घिनौनी हरकतों को चिल्ला-चिल्लाकर दुनिया के सामने रखा। हैरानी की बात ये है कि जब अर्चना गौतम प्रियंका गांधी से इस बात की शिकायत करने कांग्रेस कार्यालय पहुंची, तो कांग्रेसियों ने अर्चना के साथ मारपीट की और उसे कांग्रेस कार्यालय से खदेड़ दिया गया। जब अर्चना ने अपने साथ हुई घटना के खिलाफ शिकायत की, तो पार्टी ने उन्हें भी समय रहते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। तो एक बात साफ है कि कांग्रेस का कोई भी नेता अगर पार्टी के खिलाफ आवाज उठाएगा, तो नापा जाएगा, क्योंकि पार्टी के नेता गुंडागर्दी करें, महिलाओं को समझौता करने के लिए कहें, ना प्रियंका गांधी बोलेंगी, ना न्याय यात्रा लेकर चलने वाले राहुल गांधी। क्योंकि सिमी रोजबेल जॉन ने जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। इसलिए कांग्रेस ने सिमी का मुंह बंद कराने के लिए उल्टा उन्हें ही पार्टी से निकाल फेंका है। अब चलिए ये भी बताते हैं कि

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

कौन हैं सिमी रोजबेल जॉन?

  • सिमी रोजबेल केरल की राजनीति की एक जाना-माना चेहरा हैं
  • ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की भी सदस्य रह चुकी हैं

खैर, सिमी कांग्रेस की बड़ी नेता रही हैं और जिस तरीके से उन्होंने आरोप लगाए हैं, उनके आरोपों ने केरल से दिल्ली तक तहलका मचा दिया है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...