Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Delhi Police ने स्वाति मालिवाल से की पूछताछ, फंस गए Kejriwal-Sanjay! ।Kadak Baat।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल के करीबी विभव कुमार को समन भेजा है ।और दिल्ली पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी मालीवाल के घर पर पहुंचे हैं ।

Loading Ad...
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है । क्योंकि अब इस मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है । खुद स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे है । कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में स्वाति मालीवाल के बयान दर्ज किए है ।इसके साथ ही उस वक्त और मामला गर्मा गया जब । राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वाति मालीवाल के मामले में खुद संज्ञान लिया है
NCW ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार को समन भेजा है । विभव कुमार से 17 मई को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा है ।

तो अब दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल से मारपीट की जानकारी लेगी । कि आखिर ऐसा सीएम हाउस में क्या हुआ। और क्यों एक महिला के साथ सीएम के पीए को मारपीट करनी पड़ गई ।सबसे बड़ी बात तो ये है कि स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को कॉल भी किया । लेकिन ऐसी क्या वजह रही कि शिकायत करने से रुक गई। क्या किसी के दवाब में स्वाति मालीवाल एक्शन लेने से रुक तो नहीं गई। या फिर खेल कुछ और है । इसी बात का पता लगाने के लिए मामले में महिला आयोग और दिल्ली पुलिस की एंट्री हो गई है ।अब स्वाति मालीवाल जाहिर सी बात है ना सिर्फ महिला आयोग बल्कि दिल्ली पुलिस के आगे भी मुंह खोल सकती है ।अगर स्वाति मालीवाल ने मुंह खोला तो जेल से बाहर आकर केजरीवाल जो अपनी चुनावी गोटियां सेट कर रहे हैं। वो बिखर जाएंगी ।क्योंकि अब ये मामला काफी गंभीर हो गया है। वहीं 
स्वाति मालीवाल केस राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी है ।आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में तीन दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है । यही कारण है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी खुद स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे हैं ।

हालात बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में स्वाति मालीवाल केजरीवाल की नैया डूबा कर रहेंगी। क्योंकि पीए विभव कुमार उनके साथ मारपीट कर रहा था ।और केजरीवाल तमाशा देख रहे थे। ऐसे में केजरीवाल अपने पीए पर कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधकर और बैठ गए हैं । सबसे बड़ी बात तो ये है कि घर से बाहर तक बीजेपी ने केजरीवाल को घेर लिया है। लेकिन सीएम साहब बोलने को तैयार नहीं है । और ना ही विभव कुमार पर एक्शन लिया है।  हैरानी तो तब हुई जब एक दिन पहले संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभव कुमार पर कार्रवाई की बात कही। लेकिन अगले ही दिन केजरीवाल और संजय सिंह विभव को लेकर लखनऊ पहुंच गए । अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने भी केजरीवाल को घेर लिया है सीएम साहब की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

बीजेपी इशारा कर रही है कि कहीं स्वाति मालीवाल को दवाब बनाकर या डरा धमका तो चुर नहीं करवाया जा रहा है । इस मामले में बीजेपी ने जांच की मांग की है खैर अब दिल्ली पुलिस की केस में एंट्री भी हो गई है । जल्द बड़ा एक्शन होगा ।और स्वाति मालीवाल भी सामने आ सकती है ।
०————————
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...