Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Swati के साथ मारपीट पर Bibhav के पिता का भयंकर खुलासा, डर गए केजरीवाल?।Kadak Baat।
स्वाति मालीवाल केस में केजरीवाल के पीए विभव कुमार के पिता ने खुलासा किया है कि उनका बेटा बेकसूर है और राज्यसभा सीट उसे पहले दी जा रही थी लेकिन उसने लेने से मना कर दिया था।
Advertisement
Loading Ad...
केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल को क्यों पीटा ।इस बात पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। पिटाई के सबूत तो दिल्ली पुलिस को मिल रहे हैं लेकिन पिटाई का कारण अभी तक पता नहीं चला है ।इसी बीच विभव कुमार पिता ने ऐसा सनसनीखेज दावा कर दिया है ।जिससे आम आदमी पार्टी तो छोड़िए केजरीवाल भी हैरान है । और तो और विभव के पिता के दावे से स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मामला भी साफ होता दिख रहा है। विभव के पिता ने धमाकेदार खुलासा करते हुए कहा कि "एक समय ऐसा भी आया था जब आम आदमी पार्टी से विभव कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी हो गई थी। तब उसने खुद अरविंद केजरीवाल को मना कर दिया था"।
जिस हिसाब से विभव के पिता ने राज्य सभा सीट को लेकर दावा किया है। उससे तो सवाल यही उठ रहा है कि क्या स्वाति मालीवाल की पिटाई का कारण राज्यसभा सीट है ।क्या आम आदमी पार्टी में राज्य सभा सीट को लेकर अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा था ।क्यों ।क्योंकि कुछ वक्त पहले ही स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सीट दी गई है। उससे पहले स्वाति मालीवाल महिला आयोग की अध्यक्ष थी । ऐसे में क्या ये सीट विभव मांग रहा था । क्या विभव ने स्वाति मालीवाल को राज्य सभा भेजने का विरोध किया। और ये विरोध ही मारपीट की वजह बना । अब इशारे मिलने शुरू हो गए हैं ।तो जल्द असली सच्चाई भी सामने आ ही जाएगी ।खैर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट कांड में राज्य सभा सीट का जिक्र बार बार आ रहा है। इससे पहले खबर आई थी ।कि केजरीवाल स्वाति मालीवाल से राज्य सभा सीट लेकर अभिषेक मनु सिंघवी को देना चाहते थे। दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सीएम केजरीवाल की पैरवी कर रहे हैं । शीर्ष अदालत में अभिषेक सिंघवी की जोरदार दलीलों के चलते ही स्पेशल बेंच ने सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अंतिम जमानत दी ।ताकि वो चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हो सकें । अब सीएम केजरीवाल इसके लिए अभिषेक मनु सिंघवी को बड़ा इनाम देना चाहते हैं। खबरें उड़ी की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सदस्य स्वाति मालीवाल से संसद के उच्च सदन से इस्तीफा देने का आग्रह किया ।ताकि AAP के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को पार्टी के दिल्ली कोटे से राज्यसभा भेजा जा सके । दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल ने जनवरी में AAP की ओर से राज्य सभा सदस्यता की शपथ ली थी। ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम केजरीवाल ने अब स्वाति मालीवाल से राज्यसभा की सदस्यता त्यागने का आग्रह किया है ।केजरीवाल सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को दिल्ली से राज्यसभा भेजना चाहते हैं । सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से स्वाति मालीवाल को यह संदेशा भिजवाया है । मालीवाल इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने के लिए उनके घर पर गई थीं । आरोप है कि वहां केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की। बहसबासी हुई । नौबत ये आ गई कि बिभव स्वाति के साथ मारपीट करने तक उतर आया ।खैर अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है । क्या वाकई ये विवाद राज्य सभा सीट को लेकर हुआ ।जल्द साफ हो जाएगा । क्योंकि दिल्ली पुलिस शिद्दत से पूरे मामले तो सुलझाते में लगी हुई है । लेकिन विभव के पिता का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है ।
तो बिभव के पिता बेटे को बेसूर और शरीफ बता रहे हैं ।लेकिन विभव ने जिस तरीके की हरकत स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस के अंदर की है ।उससे तो वो बिलकुल भी बेकसूर नहीं है ।ऐसे में पुलिस की सख्ती के आगे जल्द विभव का सच उगलने वाला है ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...