Advertisement

‘मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे, टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, AI SUMMIT में यूथ कांग्रेस की ओछी हरकत, Video आया सामने

AI SUMMIT में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. भारत मंडपम के अंदर कई कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट उतारकर PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी की.

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय AI समिट में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया. जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट उतारकर बवाल काटा. यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपप में जहां AI SUMMIT चल रहा था वहां ये हरकत की. जिससे BJP कांग्रेस पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रही है. 

समिट के बीच हुए इस प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग कार्यकर्ताओं की टीशर्ट खींचने की कोशिश करने लगे. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की और 'पीएम इज कंप्रोमाइज' के नारे लगाए. जिस वक्त समिट में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उस समय वहां पर देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे. 

प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें 15-20 कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं.  टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है. उसपर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड. 

देखें Video 

बीच AI समिट मचे बवाल को देख वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत दखल दी. सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया. इस मामले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर एडिशनल DCP आनंद मिश्रा ने कहा, हम अपनी कार्रवाई कर रहे हैं. हमने उन्हें हिरासत में लिया है और कानूनी एक्शन ले रहे हैं. 

बताया जा रहा है यूथ कांग्रेस का ये प्रदर्शन भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ था. इस प्रदर्शन पर यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब ने कहा, ये नारे सिर्फ इसलिए नहीं लगाए गए कि यूथ कांग्रेस गुस्से में है, बल्कि ये इसलिए भी लगाए गए क्योंकि पूरे देश का युवा गुस्से में है. यूथ कांग्रेस ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, AI समिट के 'चमकदार मंच' के पीछे वास्तविक मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता. जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखाई दे और विदेश नीति में नरमी साफ नजर आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है. 

कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी-इंडिया- BJP

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने तीखा हमला बोला है. BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कहा, कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी-इंडिया है. यह INC नहीं, बल्कि एंटी-नेशनल कांग्रेस है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस राहुल गांधी के कहने पर विरोध कर रही है. यह बिना मुद्दे का, बिना सोच का और बिना भावना का प्रदर्शन है. यह BJP या प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन नहीं, यह भारत की उपलब्धियों के खिलाफ प्रदर्शन है. 

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की ‘राफेल डील’ पर कांग्रेसी थरूर गदगद, AI समिट की भी जमकर की तारीफ, आज सम्मेलन में रहेंगे मौजूद

2026 इंडिया AI इंपैक्ट समिट का उद्घाटन 16 फरवरी को PM मोदी ने किया था. दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा ये समिट 20 फरवरी तक होना था लेकिन भीड़ और आयोजनों के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया. 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →